scriptबच्चे फिर से पढ़ेंगे गिनती और पहाड़ा….. | Children will read again Count and Table | Patrika News
उज्जैन

बच्चे फिर से पढ़ेंगे गिनती और पहाड़ा…..

कमजोर हुई नींव,अब ९ वीं के विद्यार्थियों को सिखाएंगे गिनती और पहाड़ा, शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के लिए ब्रिज कोर्स-आठवीं तक अनिवार्य पास करने के फैसले के कारण बिगड़ रहा स्तर।

उज्जैनJul 24, 2019 / 10:14 pm

Shailesh Vyas

patrika

news,children,Hindi,Ujjain,table,

उज्जैन. सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के लिए नई कवायद की जा रही है। कक्षा 9वीं में ब्रिज कोर्स के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई में मजबूत किया जाएगा। इसके पीछे शिक्षा विभाग का तर्क है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बाद कक्षा पहली से आठवीं तक सभी विद्यार्थियों को पास करने के फैसले से कक्षा 8वीं में कई विद्यार्थियों की नींव कमजोर हो गई है। इससे कक्षा 9वीं में ब्रिज कोर्स के माध्यम से इन बच्चों को पढ़ाई से मजबूत किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा में निरंतर गिरता रिजल्ट और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बाद छात्र-छात्राओं का पढ़ाई में रुचि न होना। यह कुछ ऐसी परेशानियां हैं, जिनके कारण शासकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर खराब हो रहा है। सप्ताह में 3 दिन तक हिंदी, अंग्रेजी और गणित के ही पीरियड होंगे। पीरियड 40 मिनट की जगह 80-80 मिनट होंगे। इसमें अक्षर ज्ञान, मात्रा के साथ गिनती पहाड़ा भी बताया जाएगा।
तीन कैटेगरी में होंगे विद्यार्थी
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए पुरानी परीक्षाओं के मूल्यांकन के मुताबिक छात्र- छात्राओं को 3 कैटेगरी में बांटने तय किया है। इनमें ए कैटेगरी में वह छात्र-छात्राएं रहेंगे, जो सभी विषय में बेहतर है। दूसरी कैटेगरी में उन्हें शामिल किया जाएगा, जो औसत हैं। तीसरी कैटेगरी में ऐसे छात्र-छात्राएं रहेंगे जो दो लेकर तीन विषय में काफी कमजोर हैं। ब्रिज कोर्स की शुरुआत शिक्षा विभाग की ओर से अगस्त से होगी। 9वीं में ब्रिज कोर्स के माध्यम से पढ़ाई से मजबूत होने वाले बच्चे स्कूल और बोर्ड एक्जाम में बेहतर परिणाम दे पाएंगे। इसलिए इसमें अक्षर ज्ञान, बारहखड़ी, मात्राओं के साथ हिंदी पढऩा सिखाया जाएगा। अंग्रेजी विषय में भी यही किया जाएगा। गणित में गिनती, पहाड़ा, जोड़, घटाव, गुना और भाग बताया जाएगा।
यह होगा
– अभी अंग्रेजी,गणित,हिंदी,संस्कृत,सामाजिक विज्ञान और विज्ञान को मिलाकर 6 विषय 40-40 मिनट के पढ़ाए जा रहे हैं। ब्रिज कोर्स के तहत सप्ताह में 3 दिन अंग्रेजी, गणित और हिंदी और तीन दिन संस्कृत, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान पढ़ाया जाएगा।
– प्रथम चरण के टेस्ट के बाद अगस्त में मिडलाइन टेस्ट और सितंबर में इंडलाइन टेस्ट लिया जाएगा।
– 40 मिनट की बजाय है 80-80 मिनट के तीन पीरियड होंगे। इसमें 20 मिनट विषय,20 मिनट प्रारंभिक ज्ञान, 20 मिनट टेस्ट और आखिरी के 20 मिनट शिक्षक विद्यार्थियों के साथ विषय पर ही शिक्षक चर्चा करेंगे।
– शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने के लिए 9वीं कक्षा में सितंबर तक 80-80 मिनट के निर्धारित पीरियड सितंबर के बाद अक्टूबर से रोजाना 6 विषय के 40-40 मिनट के होंगे।

Home / Ujjain / बच्चे फिर से पढ़ेंगे गिनती और पहाड़ा…..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो