scriptठिठुरन बरकरार, स्कूलों में आज अवकाश घोषित | Chill continues, schools declared a holiday today | Patrika News
उज्जैन

ठिठुरन बरकरार, स्कूलों में आज अवकाश घोषित

दिन में कम और रात में बढ़ा तापमान, दो दिन बाद बारिश की संभावना बन रही है।

उज्जैनDec 30, 2019 / 12:01 am

rishi jaiswal

ठिठुरन बरकरार, स्कूलों में आज अवकाश घोषित

दिन में कम और रात में बढ़ा तापमान, दो दिन बाद बारिश की संभावना बन रही है।

उज्जैन. दो दिन से लगातार बर्फीली हवा से हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बाद अब बरसात के आसार हैं। हवा की दिशा बदलने और बादलों के आने से दिन के तापमान में गिरावट और राम के तापमान में वृद्धि हुई है। दो दिन बाद बारिश की संभावना बन रही है। वहीं बढ़ती ठंड के मद्देनजर सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
दो दिन से सर्दी के तेवर ने सभी को कंपकंपा दिया था। उधर पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन बाद बारिश होने की भी संभावना बन रही है। रविवार से आसमान में बादलों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बादल छाने से रात
के तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है और दिन के तापमान में गिरावट आ गई है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को न्यूनतम तापमान ६.५ डिग्री रेकॉर्ड किया गया। शुक्रवार-शनिवार रात को यह ५.० डिग्री था। रविवार को अधिकतम तापमान २१.० डिग्री रहा। शनिवार को यह २४.५ डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसके चलते रविवार को हवा का रुख उत्तरी से बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गया था। इस सिस्टम के कारण वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे बादल छाने लगे हैं। बादलों के कारण रात के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और दिन का तापमान कुछ नीचे लुढ़क गया। सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहा है। उसके प्रभाव से प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होने पर फिर कड़ाके की ठंड का प्रभाव होगा।
आज स्कूलों में अवकाश
ठंड के मद्देनजर जिले के सभी शासकीय/अशासकीय/सीबीएसइ और समस्त बोर्ड संबंध स्कूलों में सोमवार का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे के अनुसार अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षकों को कार्य पर उपस्थित रहना होगा।

Home / Ujjain / ठिठुरन बरकरार, स्कूलों में आज अवकाश घोषित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो