scriptvideo : चुनाव बाद सीएम पहुंचे महाकाल और कालभैरव की शरण | CM arrives to visit Mahakal and Kal Bhairav | Patrika News
उज्जैन

video : चुनाव बाद सीएम पहुंचे महाकाल और कालभैरव की शरण

विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पत्नी साधना सिंह और दोनों पुत्रों के साथ महाकाल और बाबा कालभैरव की शरण पहुंचे।

उज्जैनNov 30, 2018 / 07:28 pm

Lalit Saxena

patrika

Assembly elections,Shivraj Singh,mahakal,Mahakal temple Ujjain,chief minister shivraj singh chauhan,kalbhairav,Bhairav Ashtami,

उज्जैन. विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पत्नी साधना सिंह और दोनों पुत्रों के साथ महाकाल और बाबा कालभैरव की शरण पहुंचे। भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया।

भैरव अष्टमी पर शिव पहुंचे महाकाल
भैरव अष्टमी के अवसर पर शिवराजसिंह महाकाल की शरण पहुंचे। वे परिवार के साथ बाबा महाकाल आए और विधिवत पंचामृत अभिषेक पूजन किया। पुजारी प्रदीप गुरु ने पूजन संपन्न कराई। यहां उन्होंने क्षणिक चर्चा में कहा कि इस बार 200 पार का नारा बुलंद होगा, बाबा के आशीर्वाद से प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। जनता का दुलार सदैव हमारे साथ था, है और आगे भी रहेगा।

हेलीपैड पर स्वागत की मची होड़
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को दोपहर 1.45 बजे उज्जैन आए। यहां हेलीपैड पर भाजपाइयों में स्वागत करने की होड़ मची। अंदर प्रवेश को लेकर पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी हुई। एक कार्यकर्ता ने कहा क्या हमारी सरकार नहीं आ रही जो पुलिस ऐसा व्यवहार कर रही है। इस पर पास खड़े दक्षिण प्रत्याशी मोहन यादव ने कहा कि चुप रहो इस तरह की बात नहीं करना चाहिए। यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री तुरंत बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए।

प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की
विस चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल के दर्शन कर अभिषेक किया। यहां से सीएम हरसिद्धि मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अबकी बार 200 पार के नारे पर मीडिया से कहा हम पूर्ण बहुमत से सरकार में आएंगे। एक बार फिर जनता की सेवा में जुटेंगे। हमेशा महाकाल आता हूं, आज भी आकर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।

महाकाल के सेनापति की पालकी को दिया कांधा
भैरव अष्टमी के अवसर पर महाकाल के सेनापति और उज्जयिनी के क्षेत्रपाल कालभैरव ने नगर भ्रमण किया। अपराह्न 4 बजे कालभैरव मंदिर में सवारी का पूजन कलेक्टर मनीष सिंह ने किया। सवारी में हाथी, घोड़े, रथ, बैंड एवं अखाड़े सम्मिलित हुए। सवारी कालभैरव मंदिर से आरंभ होकर केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के मुख्य द्वार से होती हुई सिद्धवट मंदिर पहुंची। यहां मां शिप्रा के जल से क्षेत्रपाल काल भैरव का अभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सवारी में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर से बाहर आती पालकी को कांधा दिया और फिर रवाना हो गए।

Home / Ujjain / video : चुनाव बाद सीएम पहुंचे महाकाल और कालभैरव की शरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो