उज्जैन

60 करोड़ के निवेश से स्थापित हो रही अत्याधुनिक होजरी फैक्ट्री, CM शिवराज ने किया भुमिपूजन

इस फैक्ट्री के खुलने से शहर के करीब 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा…..

उज्जैनJul 11, 2021 / 12:53 pm

Ashtha Awasthi

CM Shivraj

उज्जैन। शहर में 60 करोड़ के निवेश से स्थापित होने जा रही अत्याधुनिक होजरी फैक्ट्री का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमि पूजन किया। यहां फैक्ट्री तमिलनाडु के वेस्ट कारपोरेशन कंपनी द्वारा स्थापित की जा रही है। इस फैक्ट्री के खुलने से शहर के करीब 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फैक्ट्री के भूमि पूजन के उपरांत सूर्यनारायण व्यास संकुल में नागदा और उज्जैन में बने ऑक्सीजन प्लांट स्मार्ट सिटी के करीब आठ निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान वे शत-प्रतिशत कोरोनावायरस ग्राम पंचायतों के सरपंचों का भी सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 पर इंदौर के लिए रवाना होंगे।

वहीं बीते दिन मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से कहा था कि, ‘मैं प्रदेशवासियों से अपील करना चाहता हूं कि, सावधान रहें। ये सही है कि, मध्य प्रदेश में पॉजिटिव रेट कम हुआ है। आज 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक्टिव केस भी 392 ही बचे हैं लेकिन, जीका वायरस, डेल्टा प्लस वेरिएंट ये सब इतने खतरनाक है। एक बार ये फैलना शुरू हुए, तो बाद में बहुत कठिनाई होगी।

Home / Ujjain / 60 करोड़ के निवेश से स्थापित हो रही अत्याधुनिक होजरी फैक्ट्री, CM शिवराज ने किया भुमिपूजन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.