वृषभ – पुराने विवादों से निजात मिलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उचित लाभ होगा। शुभ रंग पीला, शुभ अंक 5
मिथुन- समय रहते जरूरी कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलने से लाभ होगा। बोलचाल में संयमित रहें। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। शुभ रंग 8
कर्क- आपकी दिनचर्या में बदलाव आने की उम्मीद है। परिजनों का मार्गदर्शन मिलने से उन्नति होगी। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग में न उलझें। शुभ रंग लाल, शुभ अंक 1
सिंह- दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास न करें। स्थिति को समझें, स्वविवेक से काम करें। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। राजनीति में बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शुभ रंग नीला, शुभ अंक 6
कन्या- कार्य की अधिकता से निजी कार्य बाधित होंगे। रुका पैसा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अधिक लोभ-लालच न करें। कामकाज में मन नहीं लगेगा। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। शुभ रंग हरा, शुभ अंक 7
तुला- परिवार के प्रति कठोर निर्णय लेना होंगे। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। यात्रा में सावधानी रखें। शुभ रंग गुलाबी, शुभ अंक 2
वृश्चिक- अपने पद का घमंड न करें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपका संपर्क बढऩे से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। शुभ रंग सिंदूरी, शुभ रंग 4
धनु- आपकी मेहनत से कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। संतान की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। जल्दबाजी से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं और समझदारी से कार्य करें। शुभ रंग आसमानी, शुभ अंक 3
मकर- दूसरों के कार्य में अवरोध उत्पन्न न करें। नए कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। आर्थिक समस्या रहेगी। शुभ रंग सफेद, शुभ अंक 5
कुम्भ- कारोबार का विस्तार होगा। राजनीति में आपके कार्यों को महत्व मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण बनेगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। शुभ रंग मटमैला, शुभ अंक 3
मीन- समय रहते आप अपने जरूरी कार्यों को पूरा करें। आपकी सूझबूझ से व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। शुभ रंग भूरा, शुभ अंक 2
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता, उज्जैन
शुभ विक्रम संवत् – 2074
संवत्सर का नाम – साधारण ।
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1438 मु. मास
जिल्हेज तारीख २2
अयन – दक्षिणायन ।
ऋतु – वर्षा ऋतु ।
मास- आश्विन। पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि – रात्रि 08.36 मि. तक नवमी तिथि रहेगी पश्चात दशमी तिथि लगेगी।
नक्षत्र – दिवस पर्यन्त आद्र्रा नक्षत्र रहेगा।
योग – दिवस पर्यन्त व्यतिपात योग रहेगा।
सूर्योदयकालीनकरण – तैतिल प्रात: 09.43 मि. तक पश्चात गर करण लगेगा।
चंद्रमा – दिवस पर्यन्त मिथुन राशि में रहेंगे।
आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में नए नौकरों की नियुक्तिकरने के लिए शुभ मुहूर्त है।
अनुकूल समय – प्रात: 06.14 मि. से 07.45 मि. तक, प्रात: 10.48 मि. से दोप. 01.51 मि. तक एवं दोप. 04.54 मि. से सायं: 06.25 मि. तक।
व्रत/पर्व – नवमी तिथि का श्राद्ध (नवमी तिथि वाले जातक का श्राद्ध आज के दिन करें)। मातृ नवमी श्राद्ध। सौभाग्यवती स्त्रियों का श्राद्ध आज के दिन ही करना चाहिए। राष्ट्रभाषा दिवस।
दिशाशूल- दक्षिण दिशा में। (आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा को टालें)।
राहु काल – दोप. 01.51.14 से 03.22.37 तक शुभ कार्यों को करने से बचें।
आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (कु, घ, ङ, छ, के) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से मध्यम होंगे। ऐसे जातक हमेशा असंतोषी रहेंगे। प्राय: इनका जीवन संघर्षशील रहता है। जीवन में अच्छा धन अर्जित करेंगे। मन से उदार व प्रगतिशील रहेंगे।