scriptराशिफल : धैर्य, संयम रखकर काम करें, व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग | daily horoscope todays 15 november rashifal | Patrika News
उज्जैन

राशिफल : धैर्य, संयम रखकर काम करें, व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग

तुला राशि वालों को विदेश जाने में अवरोध हो सकता है। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नई योजनाएं सफल होंगी।

उज्जैनNov 15, 2017 / 10:41 am

Gopal Bajpai

aaj ka rashifal

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. बुधवार १५ नवंबर का दिन विशेष है। तुला राशि वालों को विदेश जाने में अवरोध हो सकता है। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें। व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग ? हैं। वृषभ राशि वालों को जीवन शैली में बदलाव लाना जरूरी है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की संभावना है। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। मिथुन राशि वाले साझेदारी में लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में शुभ संदेश प्राप्त होंगे। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग-समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष – आकस्मिक यात्रा के योग हैं। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

वृषभ – जीवन शैली में बदलाव लाना जरूरी है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की संभावना है। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

मिथुन- साझेदारी में लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में शुभ संदेश प्राप्त होंगे। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग-समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी।

कर्क- वाणी मधुरता का होना बेहद जरूरी है।क्रक्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। लाभ बढऩे से निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। भवन बदलने के योग हैं।

सिंह- कार्यस्थल पर चल रहे मनमुटाव आज ख़त्म हो सकते हैं। संतान के व्यवहार से मन दु:खी होगा। व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक होंगी।

कन्या- नौकरी में अच्छे प्रस्ताव मिलने से आत्मविश्वास बढेगा। रुका पैसा मिलेगा। कामकाज में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए।

तुला- विदेश जाने में अवरोध हो सकता है। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें। व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग हैं।

वृश्चिक- यात्रा से लाभ होगा। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक समस्याओं से उबर सकेंगे। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। लापरवाही हानिकारक होगी। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है।

धनु- समय अनुकूल चल रहा है। राज्यपक्ष से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। नए परिचय फायदेमंद होंगे। संतान से खट-पट हो सकती है।

मकर- आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह रहेगा।

कुम्भ- कोई भी निर्णय लेने से पूर्व किसी योग्य व्यक्तिकी सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरी में पदोन्नति व स्थानांतरण के योग बनेंगे।

मीन- दिन उत्तम है। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
-ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् – 2074

संवत्सर का नाम – साधारण ।
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1439 मु. मास सफर तारीख २५
अयन – दक्षिणायन ।
ऋतु – शरद ऋतु ।
मास- मार्गशीर्ष। पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि – दोप. 01.10 मि. तक द्वादशी तिथि रहेगी पश्चात त्रयोदशी तिथि लगेगी।
नक्षत्र – दोप. 01.45 मि. तक हस्त नक्षत्र रहेगा पश्चात चित्रा नक्षत्र लगेगा।
योग – रात्रि 09.19 मि. तक प्रीति योग रहेगा पश्चात आयुष्मान योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण – तैतिल दोप. 01.10 मि. तक पश्चात गर करण लगेगा।
चंद्रमा – अर्धरात्रि 02.28 मि. तक कन्या राशि में पश्चात तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के मुहूर्त अनुकूल समय में नए कार्य की शुरुआत करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय – प्रात: 06.41 मि. से 09.25 मि. तक, प्रात: 10.46 मि. से दोप. 12.08 मि. तक एवं दोप. 02.52 मि. से सायं: 05.36 मि. तक।

व्रत/पर्व – प्रदोष व्रत। आखिरी चहार शाम्बा (मुस्लिम)।
दिशाशूल- उत्तर दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा को टालें)।
राहु काल – दोप. 12.08.53 से 01.30.49 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम ( ण , ठ , पे , पो , रा) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से दुबले पतले होंगे। ऐसे जातक गुणी व शांत होंगे। धर्मपरिपालक होने के साथ ही सर्वप्रिय होंगे। इनकी दक्षता किसी भी कार्य में पूर्वानुमान लगाने में रहेगी।

Home / Ujjain / राशिफल : धैर्य, संयम रखकर काम करें, व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो