scriptहवा की दिशा बदली, सर्दी से कुछ राहत | day-night temperature increased significantly | Patrika News
उज्जैन

हवा की दिशा बदली, सर्दी से कुछ राहत

हवाओं के दिशा बदलने के कारण ठंड से कुछ राहत मिली है। दिन-रात के तापमान में काफी वृद्धि हो गई है। इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।

उज्जैनJan 14, 2017 / 09:02 pm

Lalit Saxena

day-night temperature increased significantly

day-night temperature increased significantly

उज्जैन. हवाओं के दिशा बदलने के कारण ठंड से कुछ राहत मिली है। दिन-रात के तापमान में काफी वृद्धि हो गई है। इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। तीन दिन से ठंड का सितम बना हुआ था। न्यूनतम तापमान 8 वर्षो में सबसे निचले स्तर पर आ गया था। 


मौसम में परिवर्तन
हवा का रुख बदलने से शनिवार को मौसम में खासा परिवर्तन आ गया है। इससे तापमान तो बढ़ा ही,वातावरण में आद्रता में वृद्धि हो गई , और बादल छाने लगे हैं। इसकी वजह ऊपरी हवा का चक्रवात बनना है। शहर में शनिवार को हल्के बादलों के छाने और हवा के दिशा बदलने के कारण दिन का तापमान बढ़ गया। दिन का तापमान शुक्रवार 21.5 के मुकाबले 4.0 डिग्री से. बढ़कर 25.5 डिग्री से दर्ज किया गया। हालांकि दिनभर हवाओं के कारण कुछ ठिठुरन बनी रहीं। गुरुवार-शुक्रवार की दरमीयानी रात का तापमान 2.0 डिग्री था जो शुक्रवार-शनिवार की रात को वृद्धि के साथ 5.5 डिग्री से.रिकार्ड हुआ।




मौसम विज्ञानियों के मुताबिक
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसकी वजह से हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी हो गया और हवा के साथ वातावरण में नमी आने लगी। बादल बनना शुरू हो गए है और तापमान बढऩे लगा है।

Hindi News/ Ujjain / हवा की दिशा बदली, सर्दी से कुछ राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो