scriptvideo : भारत बंद के दौरान उज्जैन के पेट्रोल पंप पर तोडफ़ोड़, पुलिस से भी झूमाझटकी | Demolition on Ujjain's petrol pump during India shutdown | Patrika News
उज्जैन

video : भारत बंद के दौरान उज्जैन के पेट्रोल पंप पर तोडफ़ोड़, पुलिस से भी झूमाझटकी

मंडी स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों ने की तोडफ़ोड़ बंद कराने पहुंचे थे कांग्रेसी, पुलिस से भी झूमाझटकी

उज्जैनSep 10, 2018 / 11:33 am

Lalit Saxena

patrika

Congress,police personnel,Bharat Bandh,congress worker,Hungama,school closure,

उज्जैन। बंद के दौरान पेट्रोल पंप खुला होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की तोडफ़ोड़। बन्द का व्यापक असर। स्कूल बंद, वाहन भी बहुत कम चल रहे हैं। बंद के दौरान आगर रोड स्थित मैसर्स फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप खुला मिला।

पंप पर हंगामा

इसे देख कांग्रेसी भड़क गए और पंप पर पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। पंप पर रखे स्टापर व अन्य सामान फेंकने लगे। वाहनों में ईंधन डलवा रहे लोग भी यह देखकर घबरा गए। हंगामा देख कुछ पुलिसकर्मी पंप पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, इससे कांग्रेसी और पुलिसकर्मियों के बीच खासी झड़प भी हो गई।

स्टॉपर पर उठाकर भीड़ पर फेंका

इस बीच किसी ने स्टॉपर पर उठाकर भीड़ पर फेंका, जिससे ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सुपारी वाला बुरी तरह घायल हो गए। उनके सिर में चोट आने से मुजीब जमीन पर गिर गए। कांग्रेसियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और ब्लाक अध्यक्ष के साथ मारपीट का आरोप लगाया। बाद में पुलिस के वाहन में मुजीब को अस्पताल ले जाया गया।

बंद का आह्वान किया

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, महंगाई और राफेल सौदे के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को भारत सहित शहर बंद का आह्वान किया है। एेसे में कई निजी स्कूलों ने भी एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। मिशनरी स्कूल प्रबंधनों ने अभिभावकों को अवकाश की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी। वहीं कई स्कूलों की ओर से सूचना नहीं मिलने पर अभिभावक असमंजस में रहे। बंद के दौरान आधे दिन पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। वहीं शहर के प्रमुख बाजार, यात्री परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हो रही है।

वाहन रैली निकाली

बंद को सफल बनाने के लिए रविवार शाम कांग्रेसियों ने शहर अघ्यक्ष महेश सोनी की अगुआई में क्षीरसागर पार्टी कार्यालय से वाहन रैली निकाली। यह रैली कंठाल, निकास, नयापुरा, केडी गेट, गुदरी, तोपखाना, चामुंडा चौराहा होते हुए फ्रीगंज पहुंची। इस दौरान कांग्रेसियों ने व्यापारी व शहरवासियों से बंद में सहयोग करने और दुकान-प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया। बंद सुबह ९ से दोपहर २ बजे बाद तक रखने का कहा गया है। इधर कांग्रेस पदाधिकारियों ने सीबीएसई स्कूल, मिशनरी स्कूल, पेट्रोल पंप एसोसिएशन एसोसिएशन आदि से व्यक्तिगत चर्चा कर बंद में सहयोग करने का कहा है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता के अनुसार सभी ने कांग्रेस के शांति पूर्ण बंद में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

शाजापुर में दुकानें बंद कराने पहुंचे कांग्रेसी
शाजापुर में सोमवार को बंद के आह्वान पर कांग्रेसी सुबह से ही रैली के रूप में दुकानें बंद कराने पहुंचे। सुबह 8 बजे कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर कुछ खुली दुकानों पर जाकर दुकानें बंद कराईं। दो अलग-अलग गुटों में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर घूम-घूमकर नारेबाजी करते हुए निकले और दुकानें बंद कराईं।

आगर मालवा और नागदा में भी रहा बंद का असर
उज्जैन, शाजापुर के अलावा आगर मालवा और नागदा में भी भारत बंद का असर नजर आया। यहां भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को शहर बंद का आह्वान किया। शहर में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। स्कूल-कॉलेज बंद रहे, वहीं

पुलिस-प्रशासन अलर्ट
शहर बंद से चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। चौराहों और मुख्य मार्गों पर एक दिन पूर्व रविवार दोपहर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं के साथ कंट्रोल रूम पर बैठक की। कंाग्रेसियों ने स्कूल-कॉलेज, यात्री परिवहन सेवा, पेट्रोल पंप, दुकान, प्रतिष्ठान आदि को शांति पूर्ण तरीके से बंद करवाने की जानकारी दी। अधिकारियों ने भी हिदायत दी कि कार्यकर्ता अपने साथ लट्ठ या अन्य हथियार लेकर नहीं निकले। साथ ही जबर्दस्ती या बलपूर्वक बंद करवाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए। कांगेसियों ने शांतिपूर्ण तरीके बंद करवाने का आश्वासन दिया।

सुबह से सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं सुबह ६ बजे से सड़कों पर नजर आए। क्षीरसागर पार्टी कार्यालय पर जमा होने के बाद कांग्रेसी कार्यकता टोली बनाकर बाजारों में निकले और दुकान, यात्री वाहन आदि बंद करवाए।

12 बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
आसपास के जिलों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है। उज्जैन पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रवि लोहिया ने बताया कि शहर में भी सुबह ९ से दोपहर १२ बजे तक पंप बंद रखे जाएंगे।

Home / Ujjain / video : भारत बंद के दौरान उज्जैन के पेट्रोल पंप पर तोडफ़ोड़, पुलिस से भी झूमाझटकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो