scriptमाता जानकी का पुष्प शृंगार देख भक्त हुए निहाल | Devotees were happy to see Mata Janaki's floral makeup | Patrika News
उज्जैन

माता जानकी का पुष्प शृंगार देख भक्त हुए निहाल

अखाड़े के खलीफा ने किया यज्ञ के यजमानों का सम्मान

उज्जैनJan 03, 2020 / 01:01 am

rishi jaiswal

माता जानकी का पुष्प शृंगार देख भक्त हुए निहाल

अखाड़े के खलीफा ने किया यज्ञ के यजमानों का सम्मान

उज्जैन. महंत रामदुलारेदास महाराज की स्मृति में आयोजित दिव्य श्री गुरु पंचामृतम महोत्सव में श्रीराम चरित मानस कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। खाकी अखाड़े में स्थित भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी की प्रतिमाओं का पुष्पमालाओं से अनुपम शृंगार किया गया।
श्रीमहंत अर्जुनदास के अनुसार गुरुवार को कथा के छठे दिन अयोध्या से आए आचार्य रामानंददास महाराज ने श्रीराम चरित मानस कथा ज्ञान यज्ञ में पंचवटी निवास तथा शबरी चरित्र की कथा सुनाई। वहीं शाम 7 से रात 11 बजे तक अयोध्या के महंत मनीषदास महाराज, श्रीरामलीला संस्थान के सान्निध्य में दिव्य रामलीला का मंचन हुआ, जिसमें सीताहरण का चित्रण हुआ। महोत्सव में यज्ञ के यजमानों का सम्मान डाबरी अखाड़े के खलीफा उमेश ठाकुर द्वारा किया गया।
आज निकलेगी संत-महंतों की शोभायात्रा
महोत्सव में 4 जनवरी को दोपहर 2 बजे भारतभर से आए संत, महंतों, महामंडलेश्वरों एवं द्वाराचार्यों की शोभायात्रा महाकाल मंदिर से निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई खाकी अखाड़ा पहुंचेगी। संत, महंतों का सम्मान तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 5 जनवरी को अन्नकूट, छप्पन भोग महोत्सव एवं यज्ञ कथा, रामलीला पूर्णाहुति होगी। 6 जनवरी को श्री रामाचार्य महायज्ञ पूजन एवं रामार्चा कथा का आयोजन होगा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो