scriptकांग्रेस अपने गिरेबां में झांककर देखे, वो खुद घोटालों की जननी है- पारस जैन | Explaining the allegations of lies, the BJP has given a dharna | Patrika News
उज्जैन

कांग्रेस अपने गिरेबां में झांककर देखे, वो खुद घोटालों की जननी है- पारस जैन

15 साल बाद विपक्ष रूप में भाजपा का शहर में धरना, ढ़ाई घंटे तक कांग्रेस को कोसा, विधानसभा के गिले-शिकवे दूर कर 2019 में सरकार बनाने का संकल्प

उज्जैनDec 19, 2018 / 08:34 pm

Lalit Saxena

patrika

BJP,Congress,PM Narendra Modi,allegations,Rafal,

उज्जैन। रफाल विमान सौदें को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए आरोपों को झूठा बताते हुए भाजपा ने बुधवार को टॉवर चौक पर धरना दिया। जिसमें नेताओं ने इस डील पर पीएम नरेंद्र मोदी को साफ बताते हुए कहा कांग्रेस कुछ भी कहे चौकीदार इमानदार है। लेकिन हां रफाल पर राहुल जरूर फेल हो गए, क्योंकि वे देश के सामने कोई पुख्ता प्रमाण नहीं दे सके। नेताओं ने ढ़ाई घंटे तक इस मुद्दें पर कांग्रेस को कोसा। 15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा का विपक्ष के रूप में यह पहला धरना था। जिसमें शहर व जिला ग्रामीण के पदाधिकारी भी शामिल रहें।

भाजपा नेताओं ने देश की सुरक्षा के जुड़े मुद्दें पर इस तरह के आरोपों को देशवासियों का अपमान बताया। साथ ही कहा की जब कांगे्रस सरकार में थी, तब 7 वर्षो तक रफाल विमान खरीदी नहीं कर पाई। ये देश की सुरक्षा के खिलवाड़ है। भाजपा मीडिया सह प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार पार्टी द्वारा प्रदेशभर में इस मुद्दें को लेकर धरना दिया गया है। विधायक पारस जैन ने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस खुद अपने गिरेबां मे झांककर देखें जो खुद घोटालों की जननी है इसलिए उसे सब जगह घोटाले ही नजऱ आते है। धरने में संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, बाबूलाल जैन, विधायक बहादुर सिंह चौहान, डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान, सुरेश गिरि, राजेंद्र झालानी, अशोक कटारिया, सचिन सक्सेना, यशोदा बैरागी, इकबाल सिंह गांधी, सोनू गेहलोत, वीरेंद्र कावडि़या, जयप्रकाश जूनवाल आदि मौजूद रहे।

गिले-शिकवे भूलें, अब 2019 में जुटें

धरने में संबोधन दौरान नेताओं ने कहा की अब हमें विधानसभा चुनाव के गिले-शिकवों को दूर कर 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। यदि कार्यकर्ता संकल्प ले लेगा तो जरूर हम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में फिर सरकार बनाएंगे। धरने के बीच भाजपाईयों में सरकार जाने को लेकर अलग तरह की चर्चाएं रहीं।

बीच रास्ते तक वाहन, दिखा उत्साह

सत्ता से बाहर होने के बाद पहले धरने को सफल दिखाने शहर व जिला ग्रामीण के अधिकांश पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कुर्सियां कम पडऩे पर कार्यकर्ताओं ने दो पहिया वाहनों पर बैठकर नेताओं को सुना। हालांकी बीच रास्तें तक वाहन खड़े करने के कारण आम लोगों को आवाजाही में कुछ दिक्कत भी हुई।

Home / Ujjain / कांग्रेस अपने गिरेबां में झांककर देखे, वो खुद घोटालों की जननी है- पारस जैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो