scriptकिसानों का समर्थन: उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन ने सभा स्थल पर तैनात की पुलिस | Farmers support: Congress performance in Ujjain | Patrika News
उज्जैन

किसानों का समर्थन: उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन ने सभा स्थल पर तैनात की पुलिस

नए कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस मध्यप्रदेश में टैक्टर रैली कर रही है।

उज्जैनJan 18, 2021 / 09:38 am

Pawan Tiwari

किसानों का समर्थन: उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन ने सभा स्थल पर तैनात की पुलिस

किसानों का समर्थन: उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन ने सभा स्थल पर तैनात की पुलिस

उज्जैन. नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस आज उज्जैन में किसान रैली करने जा रही है। इसमें एक हजार ट्रैक्टर पर किसानों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस का प्रदर्शन कृषि उपज मंडी चिमनगंज से रैली शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय पर समाप्त होगी। इस विरोध प्रदर्शन में उज्जैन जिले के कांग्रेस विधायक शामिल होंगे।
सीनियर नेता भी होंगे शामिल
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि रैली में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक सचिन यादव, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया शामिल होंगे।

प्रशासन तैयार
कांग्रेस की रैली को लेकर जिला प्रशासन भी चौकन्ना है। प्रशासन का दबाव है कि रैली में आने वाले किसानों को संबोधित करने के लिए कोठी स्थित कलेक्टर कार्यालय के सामने मंच नहीं बनाएं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके जो वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रैली में आ रहे हैं, प्रशासन उन्हें उचित सम्मान दे। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सभास्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की है।
कांग्रेस कर रही है विरोध प्रदर्शन
नए कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस मध्यप्रदेश में टैक्टर रैली कर रही है। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर रैली में भाग लिया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सीहोर में ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं, श्योपुर में कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क जाम कर दिया था।
छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने चलाया था टैक्ट्रर
वहीं, किसानों के समर्थन में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कमलनाथ ने टैक्ट्रर भी चलाया था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yqes6
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो