scriptविवाह समारोह में शामिल होने उज्जैन आई पूर्व राष्ट्रपति पाटिल | Former President Pratibha Patil reached the ujjain | Patrika News
उज्जैन

विवाह समारोह में शामिल होने उज्जैन आई पूर्व राष्ट्रपति पाटिल

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटिल शुक्रवार रात ८ बजे विवाह कार्यक्रम में शामिल होने शहर पहुंचीं। वे सीधे सर्किट हाउस आईं।

उज्जैनFeb 03, 2018 / 12:42 pm

Lalit Saxena

patrika

Former President,ujjain news,former president pratibha patil,circuit house,

उज्जैन पत्रिका. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटिल शुक्रवार रात ८ बजे विवाह कार्यक्रम में शामिल होने शहर पहुंचीं। वे सीधे सर्किट हाउस आईं। यहां उनके रिश्तेदार व परिचितों ने उनकी अगवानी की। वे अपने बड़े भाई राजेंद्रसिंह हाड़ा के पुत्र के विवाह में शामिल होने आई हैं।


४ फरवरी को वे शांति पैलेस होटल में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगी। शुक्रवार रात करीब ९.३० बजे वे अपने एक ओर भाई रंजीतसिंह के रवींद्र नगर (सेठी नगर के पास) स्थित निवास पर पहुंची। वे फिलहाल मुंबई में रहते हैं, लेकिन यहां भी उनका मकान है। पूर्व राष्ट्रपति से मिलने कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व कांग्रेस नेता सर्किट हाउस नहीं पहुुंचे।

सोनी जायसवाल का चयन डांस वल्र्डकप में
उज्जैन पत्रिका. उज्जैन की प्रतिभाशाली नृत्यांगना सोनी जायसवाल का चयन स्पेन में होने वाले डांस वल्र्ड कप के लिए हुआ। विगत दिनों बैंगलुरू में हुई चयन स्पर्धा में उनके कथक नृत्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप चयन हुआ। चार वर्ष की उम्र से कथक, वेस्टर्न डांस आदि की शिक्षा उन्होंने देश-विदेश के नृत्य की विभ्नि हस्तियों से प्राप्त की एवं अब वे देश का नाम विदेश में भी रोशन करने जा रही हैं। सोनी प्रसिद्ध होटल व्यवसायी विजय जायसवाल की पुत्री हैं।

बीपीएल कार्ड धारकों को लेना होगा पंजीयन
उज्जैन पत्रिका. शहर के सभी बीपीएल कार्ड धारकों का जनश्री बीमा योजना अंतर्गत समग्र पोर्टल पर पंजीयन किया जाना है। इन हितग्राहियों का योजना के लिए पंजीयन ५ से २४ फरवरी के मध्य होगा। संबधित हितग्राही नगर निगम मुख्यालय के कक्ष क्रमांक 214 से फार्म प्राप्त कर यहीं जमा कर सकते हैं।

चैतन्य रथयात्रा का आज आगमन
उज्जैन पत्रिका. नाना महाराज तराणेकर के पंच विशंत् स्मृति समारोह के अंर्तगत नागपुर से आयोजित चैतन्य रथयात्रा का शनिवार को उज्जैन आगमन होगा। समाजसेवी रवींद्र त्रिवेदी के अनुसार यात्रा का आगमन शाम ५ बजे बापूतात्या दत्त मंदिर बक्षी बाजार पहुंचेगी। श्रद्धालु ४-५ फरवरी को दर्शन कर सकते हैं।

5 को राज्य सूचना आयुक्त कार्यशाला में लेंगे भाग
उज्जैन पत्रिका. मप्र राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त हीरालाल त्रिवेदी 4 फरवरी को शहर आएंगे। वह अगले दिन 5 फवरी को दोपहर में जिले के स्थानीय लोक सूचना अधिकारी व प्रथम अपीलीय अधिकारियों का प्रशिक्षण और कार्यशाला में भाग लेगे। इसके बाद वह मंदसौर के लिए रवाना होंगे।

Home / Ujjain / विवाह समारोह में शामिल होने उज्जैन आई पूर्व राष्ट्रपति पाटिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो