जिस्मफरोशी: 25 हजार में एक हफ्ते के लिए इंदौर से आती हैं लड़कियां
ढांचा भवन रैकेट, पहले दो बार पकड़ा चुका है आरोपी, थाने को भी जानकारी होने की बात भी सामने आई
Indore,come,Call girls,Week,25 thousand,
छह माह से चल रहा था धंधा उज्जैन. ढांचा भवन (अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी) में शनिवार को पकड़े गए देह व्यापार के आरोपियों से पुलिस अन्य अड्डों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी बेगमबाग निवासी शाकिर उर्फ आलू पूर्व में दो बार उज्जैन और इंदौर में भी देह व्यापार के मामले में पकड़ा जा चुका है। वह करीब छह माह से ढांचा भवन में देह व्यापार संचालित कर रहा था। इसके लिए वह इंदौर से ठेके पर सप्ताह भर के लिए कॉल गल्र्स लेकर आता है। यह लड़कियां बंगाल और बिहार से इंदौर आती हैं। एेसे में पुलिस इंदौर के रैकेट तक भी पहुंचने की कोशिश कर रही है।
मुख्य आरोपी के इंदौर में रैकेट चलाने वालों से संबंध है। इसके आधार पर वह सप्ताह भर के लिए 25 से 30 हजार रुपए में लड़की लेकर आता था। इसके बाद उज्जैन में उसने कुछ लोगों को लगा रखा था, जो उसके लिए ग्राहक तलाश कर मकान पर ले जाते थे। इन ग्राहाकों से 1 से 3 हजार रुपए तक वसूले जाते थे। हालांकि शनिवार को एक लड़की बंगाल की पकड़ी गई है। उसने ही पुलिस को जानकारी दी कि उसके साथ कई लड़की इंदौर आई थी। अन्य लड़की कहां हैं, इसके संबंध में वह नहीं बता सकी।
पुलिस भी आ रही सवालों के घेरे में
ढांचा भवन में खुलेआम देह व्यापार चल रहा था। ऑटो से ग्राहक मकान तक पहुंचते थे। दिनभर मकान पर संदिग्ध गतिविधि चलती थी। देह व्यापार पकड़ाए जाने के बाद जानकारी सामने आई है कि कुछ पुलिस वालों को उक्त धंधे की पूरी जानकारी थी। पूछताछ के दौरान महिला सरगना ने इस ओर इशारा भी किया। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच गई है। उक्त प्रकरण की जांच महिला थाने की प्रभारी टीआई जुबेदा खान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Home / Ujjain / जिस्मफरोशी: 25 हजार में एक हफ्ते के लिए इंदौर से आती हैं लड़कियां