scriptउपसरपंच ने जैसे ही जय श्री राम बोला, बदमाशों ने चला दी गोली | mangrola sarpanch shooted by three persaon | Patrika News
उज्जैन

उपसरपंच ने जैसे ही जय श्री राम बोला, बदमाशों ने चला दी गोली

मंगरोला के उपसरपंच को मारी गोली, एक आरोपी की पहचान

उज्जैनAug 04, 2018 / 12:33 am

Lalit Saxena

patrika

car,gun,shooted,bulet,

उज्जैन। चिंतामन रोड स्थित मंगरोला गांव के उप सरपंच यशपाल सिंह उर्फ गब्बर ठाकुर को बाइक पर आए तीन बदमाशों ने गोली मार दी। उप सरंपच ठाकुर शुक्रवार रात ८ बजे के करीब अपनी एसयूवी कार से घर जा रहे थे तभी वेद विद्या प्रतिष्ठान के पास बाइक पर तीन हमलावर पहुंचे और कार रुकवाकर जय श्रीराम किया। जैसे ही उप सरपंच ने कार का दरवाजा खोलकर उनके जय श्री राम का अभिवादन करने के लिए सिर झुकाया तभी पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल से गोली दाग दी, गोली सिर से लगती हुई कार की छत में जा लगी। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। बाद में कुछ लोगों ने उप सरपंच को इंदौर रोड स्थित निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
घायल गब्बर ठाकुर ने पत्रिका को बताया कि शाम ७ बजे उज्जैन से गांव जाने के लिए रवाना हुए थे। तभी चिंतामन रोड पर रास्ते में उन्हें तीन बाइक सवारों ने रोका और जय श्रीराम किया। मैने सोचा कोई पहचान के होंगे बात करना चाहते हैं। तभी कार रोक कर जयश्री राम का अभिवादन कर रहा था कि एक ने गोली चला दी। गब्बर ठाकुर ने बताया कि वे हमलावर में से एक चिंतामन निवासी गणेश गोस्वामी को पहचानता हंू।
प्रॉपर्टी विवाद आ रहा सामने
सूचना पर पहुंची महाकाल थाना पुलिस ने घायल के बयान लिए हैं। टीआई राकेश मोदी के अनुसार फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पकड़ाने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। घायल ने फिलहाल गणेश गोस्वामी नामक आरोपी का नाम बताया है। हालांकि मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुडऩा बताया जा रहा है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व भी प्रॉपर्टी को लेकर उप सरपंच का कुछ लोगों से विवाद हुआ था।
कांग्रेस नेता पहुंचे
गब्बर ठाकुर कांगे्रस पार्टी से जुड़े हैं। जैसे ही उनको गोली मारने की खबर लगी। इन्दौर रोड स्थित अस्पताल में कांगे्रस नेताओं और लोगों की भीड़ लग गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो