scriptअब बाजना में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप | Now showing in Bajna leopard | Patrika News
उज्जैन

अब बाजना में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

वन विभाग की टीम सक्रिय, उज्जैन से रेस्क्यू टीम बुलाई

उज्जैनJan 26, 2016 / 02:47 pm

Lalit Saxena

उज्जैन (आगर-मालवा). बाजना में सोमवार दोपहर तेंदुआ होने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फतेहपुर मेंढ़की, लाखाखेड़ी, हमलाखेड़ी, चाटुपुरा, बाजना के ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

शाजापुर के बाद अब आगर मालवा में तेंदुआ दिखने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। वन विभाग का अमला सक्रिय हो गया। रेंजर ओपी शर्मा ने बताया जंगल के आस-पास विभाग ने तार फेंसिंग की है, इसी में तेंदुआ फंसा था। इस स्थिति को देखते हुए उज्जैन से रेसक्यू टीम को बुलाया। रात करीब 9.30 बजे रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम ने तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज किया और पिंजरे में कैद किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो