scriptओणम: रंग-बिरंगे फूलों की रंगोली, पारंपरिक नृत्य  | Onam Festival Date Celebration know How to Celebrate Kerala Onam Harvest Festival in India | Patrika News
उज्जैन

ओणम: रंग-बिरंगे फूलों की रंगोली, पारंपरिक नृत्य 

मलयालयी परिवारों में रंग-बिरंगे फूलों की रंगोली, पारंपरिक नृत्य और खास दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ सोमवार को ओणम की शुरुआत हुई।

उज्जैनSep 05, 2017 / 01:12 pm

Gopal Bajpai

patrika

Onam Celebration in India,Onam Harvest Festival,Kerala Onam Festival

उज्जैन. मलयालयी परिवारों में रंग-बिरंगे फूलों की रंगोली, पारंपरिक नृत्य और खास दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ सोमवार को ओणम की शुरुआत हुई। ओणम दक्षिण भारत का मुख्य त्योहार है। इस अवसर पर १० दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उज्जैन मलयालयी एसोसिएशन के अध्यक्ष जस्टिन पी सालस के अनुसार यह केरलवासियों का सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ा त्योहार है। मलयालम माह चिनगम में आने वाले इस त्योहार को नई फसल के उल्लास के साथ मनाया जाता है। सोमवार को ओणम के अवसर पर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टॉफ की ओर से फूलों की रंगोली सजाई।

मनीष तिवारी के भजनों पर झूमे लोग
उज्जैन. रुद्रांश ग्रुप की ओर से आयोजित गणेशोत्सव में लक्ष्मी नगर चौराहा पर मनीष तिवारी की भजन संध्या का आयोजन रखा गया। इसमें तिवारी के भजनों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। गु्रप के सदस्य वरुण तिवारी, अर्पित बौरासी और भरत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी संभागायुक्त जेसी बौरासी थे।

8 फीट के कछुए पर विराजेंगी मां शिप्रा, प्रदूषण रोकने के संदेश देगी झांकी
उज्जैन. नगर निगम इस बार विसर्जन चल समारोह में तीन झांकियां निकालेगा। ८ फीट के कछुए पर मां शिप्रा विरोजेगी और इसके पीछे भाग में स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत महात्मा गांधी की झांकी रहेगी। ये झांकी शिप्रा में प्रदूषण रोकने का संदेश देगी। दूसरी झांकी में रामायण प्रसंग आधारित रहेगी, जिसमें १५ फीट ऊंचे हनुमानजी १५ फीट लंबे रावण के पुत्र अक्षय कुमार को पैर पकड़कर फेंकते दिखेंगे, साथ ही अशोक वाटिका का विध्वंस करते नजर आएंगे। निगम कर्मी गणेश उत्सव समिति अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा के अनुसार तीसरी झांकी ३५ फीट लंबे ट्राले पर मंगल मूर्ति गणेशजी की रहेगी। इसमें आकर्षक लाइटिंग होगी, जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकियों का निर्माण कलाकार ओपी व्यास व सहयोगी अशोक चौहान ने किया है। विद्युत सज्जा रमेश गेहलोत द्वारा की गई है।

Home / Ujjain / ओणम: रंग-बिरंगे फूलों की रंगोली, पारंपरिक नृत्य 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो