scriptमहाकाल की शाही सवारी 3 सितंबर को : एक दिन पहले मिलेगा भजन मंडलियों को क्रम | Preparing for Mahakal's royal ride | Patrika News
उज्जैन

महाकाल की शाही सवारी 3 सितंबर को : एक दिन पहले मिलेगा भजन मंडलियों को क्रम

सवारी के मंदिर वापस आने पर भजन मंडलियों और अन्य दलों को मंदिर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।

उज्जैनAug 31, 2018 / 01:41 pm

Lalit Saxena

उज्जैन. राजा महाकाल की शाही सवारी 3 सितंबर को निकलेगी। इसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई है। प्रशासन ने तय किया है कि सवारी में शामिल भजन मंडलियों के सदस्यों को निर्धारित डे्रस कोड का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ आने वाले दल को सवारी में प्रवेश नहीं मिलेगा। पूरे सवारी मार्ग की 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

शाही सवारी के लिए गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में एडीएम जीएस डाबर, एएसपी अभिजीत रंजन द्वारा शाही सवारी की तैयारियों को लेकर समीक्षा के साथ भजन मंडलियों, विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि सवारी में शामिल भजन मंडलियों और वाहनों में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। किसी वाहन में डीजे लगा पाया गया तो उसे सवारी में शामिल नहीं किया जाएगा। भजन मंडलियों का क्रम सवारी के 1 दिन पहले रविवार को दिए जाएंगे। सवारी में चलने वाले वाहनों की चेकिंग पुलिस द्वारा हरिफाटक के पास की जाएगी। दलों और मंडलियों को दोपहर 2 बजे से पहले निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। 2 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भजन मंडलियों के सदस्यों के लिए ड्रेसकोड अनिवार्य रहेगा। ड्रेसकोड की जानकारी अनिवार्य रूप पुलिस को देना होगी। सदस्यों को प्रमाणिक परिचय-पत्र भी साथ रखना होगा। परिचय-पत्र की चेकिंग की जाएगी।

यह भी निर्देेश
सवारी के मंदिर वापस आने पर भजन मंडलियों और अन्य दलों को मंदिर की ओर नहीं आने दिया जाएगा। सभी दलों को कोट मोहल्ला से बेगमबाग की ओर से रवाना किया जाएगा।
राजनीतिक या आपत्तिजनक भजन-गीतों पर रोक रहेंगी।
मार्ग के चिह्नित स्थानों पर अस्थायी सुविधाघर के इंतजाम होंगे।
पुलिस बैंड पालकी के साथ चलेगा।
सवारी के दौरान 2 एंबुलेंस चलाई जाएंगी। सबसे आगे और दूसरी एंबुलेंस सबसे पीछे चलेगी।
शाही सवारी का मार्ग और उसके आसपास के क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेंगे। गलियों को भी बैरिकेड्स लगाकर बन्द किया जाएगा।

Home / Ujjain / महाकाल की शाही सवारी 3 सितंबर को : एक दिन पहले मिलेगा भजन मंडलियों को क्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो