scriptमहाकाल मंदिर में महंगी हो गई पूजा | Puja in Mahakal temple becomes expensive | Patrika News
उज्जैन

महाकाल मंदिर में महंगी हो गई पूजा

सामान्य पूजा के लिए देना होंगे 100 रुपए, दरें लागू

उज्जैनDec 05, 2019 / 08:55 pm

anil mukati

महाकाल मंदिर में महंगी हो गई पूजा

सामान्य पूजा के लिए देना होंगे 100 रुपए, दरें लागू

उज्जैन. बाबा महाकाल के भक्तों को सामान्य पूजन कराने के लिए अब 100 रुपए चुकाने होंगे। साथ ही अन्य अभिषेक-पूजन के लिए भी नई दरों के हिसाब से शुल्क देना होगा। नई राशि का निर्धारण 10 अक्टूबर को हुई प्रबंध समिति की बैठक में कर दिया गया था, जिसे 5 दिसंबर से लागू भी कर दिया गया है।
प्रशासक एसएस रावत ने बताया नवीन दान राशि के अनुसार सामान्य पूजा जो पहले 50 रुपए में होती थी, उसके लिए अब 100 रुपए देना होंगे। अभिषेक शिव महिम्न पाठ 200 में, रुद्राभिषेक वैदिक पूजा (एक ब्राहम्ण द्वारा) 300 रुपए में होगा। रुद्राभिषेक एकादशनी ग्यारह आवर्तन शिव महिम्न स्तोत्र (एक ब्राह्मण द्वारा) 500 रुपए। रुद्राभिषेक रुद्रपाठ ग्यारह आवर्तन (एक ब्राहम्ण द्वारा) 1000 रुपए, लघु रुद्राभिषेक 3000 रुपए, महारुद्राभिषेक 15000 व महामृत्युंजय पाठ की राशि 15000 को यथावत रखा गया है।
10 अक्टूबर को हुई थी बैठक
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक 10 अक्टूबर को हुई थी, जिसमें लिए निर्णयानुसार भगवान महाकाल के अभिषेक-पूजन हेतु निर्धारित दान राशि की रसीदों की दरों में वृद्धि की गई है। भगवान के पूजन-अभिषेक की वर्तमान प्रचलित दरें, प्रबंध समिति की बैठक 24 दिसंबर 2003 में पारित निर्णय अनुसार निरंतर चल रही है, जिनमें वर्तमान प्रचलित पूजन-अभिषेक की रसीदों की दरों में महामृत्युंजय पाठ को छोड़कर सामान्य पूजा, शिव महिम्न पाठ, शिव महिम्न स्तोत्र एवं रूद्रपाठ आदि में दोगुनी वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया गया था, जो 5 दिसम्बर से प्रभावशील कर दिया गया है।

Home / Ujjain / महाकाल मंदिर में महंगी हो गई पूजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो