उज्जैन

चूहों को लगी गांजे की लत, चटकार गए 15 लाख का गांजा

उदमाती और करामाती चूहों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है।

उज्जैनJul 27, 2022 / 10:34 am

Subodh Tripathi

चूहों को लगी गांजे की लत, चटकार गए 15 लाख का गांजा

उज्जैन. उदमाती और करामाती चूहों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। उज्जैन जिले के तराने थाने में रखे 13.76 क्विंटल गांजे में करीब 3 क्विंटल गांजा कम हो गया। पुलिस बोली- रोज किलो-दो किलो गांजा चूहे चट कर जाते हैं। अब तक 15 लाख रुपए का गांजा खा चुके नशेड़ी चूहों का पुलिस रोज का रिकॉर्ड रखने को मजबूर है, जिससे कानूनी प्रक्रिया में जवाब दिया जा सके।

इंदौर नारकोटिक्स की टीम ने 15 अगस्त 2021 को 13.76 क्विंटल गांजे की खेप तराना में पकड़ी थी। इसे तराना थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। थाने में रखे गांजे में से 15 लाख कीमत का 300 किग्रा गांजा अब तक चूहे चट कर चुके हैं। नारकोटिक्स टीम ने 25 जुलाई को फिर ढाई क्विंटल गांजे की खेप पकड़ी है। चूहों की इस करामात से वे तो मस्त हो रहे हैं, लेकिन पुलिस पस्त हो चुकी है। तराना टीआइ भीमसिंह पटेल का कहना है, चूहे इतने शातिर हैं कि वे कब चोरी छिपे गांजे की बोरियों में घुस जाते हैं, पता ही नहीं चलता। कई बार चूहा दवा भी रखी, लेकिन एकाध चूहा ही मरा। रोज एक से दो किलो गांजा कम हो रहा है। इसके लिए प्रतिदिन अलग से रिकार्ड रखना पड़ रहा है। 11 महीने में करीब 3 क्विंटल गांजा कम हो गया है। इसे संभाल कर हिसाब रखना मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : big breaking हरिद्वार से गंगाजल आ रहे कांवडिय़ों को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने जला दिया ट्रक

गांजा हमने जब्त नहीं किया है। यह एनसीबी की कार्रवाई है, उन्हें जल्द से जल्द कोर्ट से नष्ट करने की अनुमति लेना चाहिए।

– सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, एसएसपी

Home / Ujjain / चूहों को लगी गांजे की लत, चटकार गए 15 लाख का गांजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.