scriptअनूठी योजना : ऐसा यज्ञ, जिसका पुण्य घर बैठे भी मिलेगा | Religious campaigns are being organized by Gayatri family | Patrika News
उज्जैन

अनूठी योजना : ऐसा यज्ञ, जिसका पुण्य घर बैठे भी मिलेगा

गायत्री परिवार की ओर से अनेक धार्मिक, सामाजिक प्रकल्पों के संचालन के साथ यज्ञ अनुष्ठान को विश्व व्यापी अभियान बनाया जा रहा है।

उज्जैनJan 13, 2018 / 01:17 pm

Lalit Saxena

patrika

ujjain news,gayatri mandir,unique plan,

शैलेष व्यास@उज्जैन. अखिल विश्व गायत्री परिवार की देशव्यापी गायत्री यज्ञ शृंखला के अलावा यज्ञ के लिए एक अलग और अनूठी योजना में मात्र २५० रुपए का शुल्क लेकर यज्ञ कर पुण्य लाभ प्रदान किया जा रहा है। गायत्री परिवार की ओर से अनेक धार्मिक, सामाजिक प्रकल्पों के संचालन के साथ यज्ञ अनुष्ठान को विश्व व्यापी अभियान बनाया जा रहा है।

केवल एक बार 250 रुपए

इस क्रम में घर-घर गायत्री यज्ञ शृंखला के साथ गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन में अक्षय भोग निधि योजना के सदस्य बनाए जा रहे हैं। गायत्री शक्तिपीठ के प्रचार-प्रसार सेवक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार योजना के अंतर्गत केवल एक बार 250 रुपए जमा करने के बाद संबंधित द्वारा निर्धारित तारीख, जन्मदिन, विवाह दिवस, पुण्यतिथि या अवसर विशेष आदि पर विशेष आहुतियां यज्ञ में समर्पित की जाती हैं। इस प्रसाद भी संबंधित के घर डाक से भेजा जाता है।

कोई भी लाभ ले सकता है
श्रीवास्तव के अनुसार अवसर विशेष पर गायत्री माता का आशीर्वाद, यज्ञ और भगवान के प्रसाद प्राप्ति के अक्षय भोग निधि की अनुपम योजना का कोई लाभ ले सकता है। इसके लिए मनीऑर्डर, चेक या श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट हरिद्वार के एक्सिस बैंक उज्जैन के खाता नंबर १५६०१०००७०५२२, आईएफएससी कोड-यूटीआईबी ०००३२९ में राशि जमा कर शामिल हो सकते हैं।

घर-घर गायत्री यज्ञ
प्रचार-प्रसार सेवक श्रीवास्तव ने बताया कि देशव्यापी गायत्री यज्ञ अभियान में घर-घर गायत्री यज्ञ किया जा रहा है। २५ से लेकर ३०० घरों में एक साथ-एक समय पर यज्ञ किए जाते हैं। यज्ञ संचालन गायत्री शक्तिपीठ के यज्ञ आचार्य करते हैं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

मकर संक्रांति के लिए…देवास से चल पड़ी नर्मदा, पहुंचेगी रामघाट
उज्जैन. संक्रांति पर्व पर श्रद्धालु शिप्रा नदी में नर्मदा के साफ जल से हर-हर नर्मदे कर सकेंगे। देवास के शिप्रा डैम से शुक्रवार सुबह १० बजे उज्जैन के लिए पानी छोड़ दिया गया है। यह पानी शनिवार सुबह तक रामघाट तक पहुंच जाएगा।

शिप्रा में स्वच्छ जल भर जाएगा
शिप्रा नदी के लिए करीब ८० एमसीएफटी पानी छोड़ा गया है। नर्मदा जल आने खाली पड़ी शिप्रा में स्वच्छ जल भर जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों शिप्रा के गंदे पानी आगे की ओर प्रवाहित कर दिया था। इससे नदी का जलस्तर नीचे उतर गया और घाट दिखने लगे हैं। नर्मदा जल आने से शिप्रा फिर से खिलखिला उठेगी।

Home / Ujjain / अनूठी योजना : ऐसा यज्ञ, जिसका पुण्य घर बैठे भी मिलेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो