scriptvideo : गणतंत्र दिवस पर ध्वाजारोहण : रंगारंग-सांस्कृतिक आयोजन के साथ देशप्रेम की झांकियां | Republic Day parade flag salute cultural program | Patrika News
उज्जैन

video : गणतंत्र दिवस पर ध्वाजारोहण : रंगारंग-सांस्कृतिक आयोजन के साथ देशप्रेम की झांकियां

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहरभर में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान पर किया गया।

उज्जैनJan 26, 2018 / 12:40 pm

Lalit Saxena

patrika

republic day parade,ujjain news,cultural program,

उज्जैन. गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहरभर में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया। इसके अलावा शहरभर में सभी शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय, सामाजिक व राजनीतिक कार्यालयों पर झंडावंदन किया गया। मुख्य समारोह में ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने ध्वजारोहण किया। साथ ही परेड की सलामी ली। परेड निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन हुआ। इसके बाद हर्ष फायर और मार्चपास्ट किया गया।

समारोह में आकर्षक परेड
समारोह में आकर्षक परेड, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं २० विभागों की झांकियां शामिल थीं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सुबह 8.58 बजे कार्यक्रम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। 9 से 9.05 तक ध्वजारोहण, परेड सलामी एवं बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन व मप्र गान प्रस्तुत किया गया। परेड का निरीक्षण 9.05 से 9.10 तक हुआ। मुख्यमंत्री का संदेश वाचन 9.30 से 9.40 तक किया गया। इसके बाद मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन एवं पारितोषिक वितरण किया गया।

भारत पर्व कार्यक्रम में आज सांस्कृतिक संध्या
गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोकोत्सव भारत पर्व का आयोजन कालिदास अकादमी के पंडित सूर्यनारायण संकुल में शाम 6 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में भोपाल के शैलेन्द्र शर्मा एवं उनके ग्रुप द्वारा आजादी के तराने, इन्दौर की नृत्यांगना नुपूर दुबे एवं उनके दल द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं हितग्राहीमूलक योजनाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगेगी।

एनसीसी छात्राओं ने किया युद्ध कौशल का प्रदर्शन
उज्जैन. शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (जीडीसी) में गुरुवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी यूनिट की ओर से युद्ध कौशल अभ्यास का प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने सर्जिकल स्ट्राइक थीम पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा छात्राओं ने जूडो व राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। एनसीसी के गीतों को भी बजाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएस शोखावत कर्नल, प्राचार्य उल्ला यादव, जनभागीदारी अध्यक्ष शील लश्करी, १० एमपी बटालियन के सूबेदार मेजर सतवीर सिंह, मनजीत सिंह, प्रस्तुति देने वाले छात्राओं वैभव कोकोडिया, निवेदिता ठाकुर, महिमा गुप्ता, चित्रा साहु, राधा परमार आदि शामिल रही।

देश भक्ति गीतों से गूंजेगा विक्रम कीर्ति मंदिर
उज्जैन। सिंगर्स क्लब इंडिया आनंद क्लब की ओर से विक्रम कीर्ति मंदिर के ओपन ऑडिटोरियम में शुक्रवार शाम ५ बजे एक सुरमई शाम देश की आवाज गणतंत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभक्ति गीतों से उन देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

शासकीय कर्मचारी बिखेरेंगे सुरों के रंग
उज्जैन. सुर श्री म्यूजिकल ग्रुप की ओर से 27 जनवरी को पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल में आधा है चन्द्रमा रात आधी का आयोजन किया जाएगा। इसमेें शासकीय कर्मचारी अपनी प्रस्तुति देंगे। संस्था के निर्देशक नरेन्द्र ठाकरे ने बताया कि उनकी संस्था में सभी शासकीय कर्मचारी हैं। इस अवसर पर उमेश भट्ट आनंद का सम्मान किया जाएगा।

फायर ऑफिसर का राष्ट्रपति पदक के लिए चयन
उज्जैन. उत्कृष्ट अग्निशमन सेवाओं पर नगर निगम फायर ऑफिसर अजयसिंह राजपूत का चयन राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक के लिए किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने बताया कि राजपूत वर्ष २०१२ से नगर निगम फायर ब्रिगेड उज्जैन में सेवारत है और सिंहस्थ २०१६ में ४० सब फायर स्टेशन, ११५० फायर ब्रिगेड कर्मचारी और ८५ से अधिक फायर वाहनों के साथ व्यवस्थाओं का नियंत्रण किया था। पदक के लिए पूरे देश के चयनित अधिकारियों की सूची में मध्यप्रदेश से केवल राजपूत एकमात्र अधिकारी हैं।

Home / Ujjain / video : गणतंत्र दिवस पर ध्वाजारोहण : रंगारंग-सांस्कृतिक आयोजन के साथ देशप्रेम की झांकियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो