scriptपत्नी और बच्चों के सामने खुद को मार ली गोली | Shot himself in front of wife and children | Patrika News
उज्जैन

पत्नी और बच्चों के सामने खुद को मार ली गोली

पारिवारिक विवाद में आत्महत्या, लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दे दी जान

उज्जैनApr 22, 2019 / 12:29 am

anil mukati

patrika

hospital,pro,front,shot himself,Wife and children,

उज्जैन. इंदौर रोड बसंत विहार में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तीन बजे निजी अस्पताल के कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जहां घटना हुई वहां उसका परिवार किराए से निवास करता है, जो उक्त व्यक्ति से तीन साल से अलग रह रहा है। शनिवार रात व्यक्ति कार से परिवार के पास पहुंचा। पत्नी और बच्चों को आवाज लगाई। जब तक वह बाहर आते तब तक उसने बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के कुछ देर बार ही उसने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही नानाखेड़ा पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। साथ ही प्रकरण की जांच शुरू। प्रारंभिक जांच में पूरा मामला पारिवारिक विवाद का सामने आया है। मृतक की जेब से कागज का टुकड़ा भी मिला है। इसमें भी रिश्तेदारों के विषय में लिखा हुआ है।
महामृत्युंजय द्वार के पास स्थित महेश विहार निवासी शशिकांत (५५) पिता दिनेश बिरथरे एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है। उसकी पत्नी सुनीता, बेटा वेदांत और बेटी कल्पश्री तीन साल से उससे अलग रहे हैं। शशिकांत शनिवार दोपहर पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा था, यहां पर दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद शशिकांत लौट गया। देर रात करीब तीन बजे वह किसी अन्य व्यक्ति की कार से बसंत विहार पहुंचा। उसने दरवाजे और खिड़की से अपने बेटे को बुलाया। जब तक वह लोग बाहर आते तब तक शशिकांत ने बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली शशिकांत के सीने के पास लगी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के रहने वाले लोग भी बाहर आ गए। सूचना मिलते ही एएसपी नीरज पांडे और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शशिकांत पीने का भी आदी था। घटना के समय वह नशे में ही बताया जा रहा है।
पिता की बंदूक से की आत्महत्या
शशिकांत ने आत्महत्या के लिए जिस बंदूक का उपयोग किया, उसका लाइसेंस पिता के नाम पर मुरैना में दर्ज है। पिछले वर्ष शशिकांत के पिता की मौत हो गई, लेकिन उसने बंदूक जमा नहीं की। साथ ही बंदूक किसी अन्य के नाम पर भी नहीं दर्ज हुई। पुलिस ने बंदूक को जब्त किया है। शशिकांत मूलत: मुरैना का निवासी है। वह काम की तलाश में उज्जैन आ गया और फ्रीगंज स्थित डॉक्टर के यहां काम करने लगा। शशिंकात की आर्थिक स्थिति खराब है। उस पर कर्ज भी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही शशिकांत के रिश्तेदार भी उज्जैन पहुंच गए।
ससुराल वालों पर आरोप
शशिकांत की जेब से मिले कागज पर आत्महत्या के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है। हालांकि अभी नोट की जांच की जा रही है। इन्हीं विवाद के चलते वह अलग रहा था। शशिकांत की पत्नी निवास पर ही फिटनेस क्लब संचालित करती है।

Home / Ujjain / पत्नी और बच्चों के सामने खुद को मार ली गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो