scriptमहाकाल लोक लोकार्पण में भजन गाएंगे सोनू निगम | Sonu Nigam will sing hymns in Mahakal public release | Patrika News

महाकाल लोक लोकार्पण में भजन गाएंगे सोनू निगम

locationउज्जैनPublished: Oct 03, 2022 02:39:47 pm

Submitted by:

deepak deewan

आयोजन 7 से, लेजर शो होगा, गायक सोनू निगम देंगे भजनों की प्रस्तुति
 

sonu_nigam.png

उज्जैन. श्री महाकाल लोक के लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं. 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के मौके पर चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजनों की शृंखला 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इनमें जहां शिव आधारित महानाट्य व लेजर शो होगा वहीं इसके साथ ही पार्श्व गायक सोनू निगम की भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। शुभारंभ 7 अक्टूबर को देवाधिदेव महादेव के लेजर शो से होगा. सोनू निगम का स्टेज शो दशहरा मैदान पर होगा और सभी आयोजन शास्त्री नगर मैदान पर शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

शास्त्रीनगर मैदान में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया ने भूमिपूजन किया- सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर शास्त्रीनगर मैदान में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया ने रविवार को भूमिपूजन किया। 7 से 10 अक्टूबर तक होने वाले आयोजनों को महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा महाकाल लोक परम शिव का आराधना समारोह के रूप में कर रहा है।

शुभारंभ 7 अक्टूबर को देवाधिदेव महादेव के लेजर शो से – इसका शुभारंभ 7 अक्टूबर को देवाधिदेव महादेव के लेजर शो से होगा। 10 अक्टूबर को समापन पर शिवोम की प्रस्तुति गायक पद्मश्री सोनू निगम द्वारा की जाएगी।

शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी के मुताबिक गायक सोनू निगम का स्टेज शो दशहरा मैदान पर होगा – 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी के मुताबिक गायक सोनू निगम का स्टेज शो दशहरा मैदान पर होगा और सभी आयोजन शास्त्री नगर मैदान पर शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

यह होंगे कार्यक्रम
— 7 अक्टूबर को महादेव लेजर शो होगा। प्रस्तुति हेडवे क्रियेशन्स ग्रुप दिल्ली द्वारा की जाएगी। लेजर शो के उपरांत महाकाल गाथा महानाट्य का मंचन होगा। इसकी प्रस्तुति कपिल यार्दे, सामान्य जनचेतना विकास समिति द्वारा किया जाएगा।
— 8 अक्टूबर को श्रीकृष्ण प्रणीत महाकाल स्त्रोतम् गायन होगा। इसकी प्रस्तुति पं. सुखदेव चतुर्वेदी मुंबई/मथुरा करेंगे। गायन उपरांत महाकाल गाथा महानाट्य का पुन: मंचन होगा।
— 9 अक्टूबर को शिव गणेश की स्तुति होगी। इसकी प्रस्तुति इंडिया गॉट टैलेंट के प्रतिभागी मुंबई के प्रसिद्ध वॉरियर स्क्वॉड एवं बांबे फायर ग्रुप द्वारा की जाएगी। स्तुति उपरांत महाकाल गाथा महानाट्य का आयोजन होगा।
— 10 अक्टूबर को पुन: महादेव लेजर शो होगा। शाम को समापन में प्रसिद्ध गायक सोनू निगम द्वारा शिवोऽम की प्रस्तुति दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो