scriptफिर से ये फाउंडेशन बना लोगों का सहारा | This foundation again became the support of the people | Patrika News
उज्जैन

फिर से ये फाउंडेशन बना लोगों का सहारा

जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले मोहनश्री फाउंडेशन के संचालक मनोज राठी ने एक बार फिर गंभीर बीमारी से पीडि़त दो गरीब मरीजों के उपचार का बीड़ा उठाया है।

उज्जैनSep 24, 2019 / 11:57 pm

Ashish Sikarwar

patrika

जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले मोहनश्री फाउंडेशन के संचालक मनोज राठी ने एक बार फिर गंभीर बीमारी से पीडि़त दो गरीब मरीजों के उपचार का बीड़ा उठाया है।

नागदा. जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले मोहनश्री फाउंडेशन के संचालक मनोज राठी ने एक बार फिर गंभीर बीमारी से पीडि़त दो गरीब मरीजों के उपचार का बीड़ा उठाया है। जी ब्लॉक टापरी निवासी 11 वर्षीय नीलू पिता अभिराज जो काफी समय से सैल्यूलाइटिस बी नामक बीमारी से पीडि़त है। उसका एक पैर सडऩे लगा था।
बच्ची का उपचार जनसेवा में चल रहा है। इलाज में अभी तक 7 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं, लेकिन बच्ची के माता-पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण इलाज कराना संभव नहीं हो रहा है। जनसेवा के चिकित्सक जितेंद्रसिंह पाल का कहना है कि बच्ची जिस बीमारी से ग्रसित है, उसे ठीक होने में समय लग सकता है। इसके लिए काफी इलाज व रुपयों की जरूरत पड़ेगी। परिजनों ने बच्ची के इलाज के लिए मोहनश्री फाउंडेशन के मनोज राठी बारदानवाले से मदद मांगी थी। राठी ने बताया परिजनों की आर्थिक हालत को देखते हुए बच्ची के इलाज का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया।
बुजुर्ग महिला को भी कराया भर्ती
आदिनाथ कॉलोनी निवासी तुलसीबाई को भी गंभीर हालत में जनसेवा में भर्ती करवाया गया है। राठी के मुताबिक बीमारी के कारण महिला न तो बोल पा रही थी और न चल पा रही थी। पति की आर्थिक स्थिति कमजोर है। हम्माली कर गुजर बसर करते हैं। खास बात यह है कि दंपती की कोई संतान नहीं है। हिला का पति आर्थिक तंगी के कारण पत्नी का इलाज नहीं करा पा रहा था। जानकारी लगी तो महिला को तत्काल जनसेवा लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने जांच में महिला के दोनों फेफड़े खराब एवं पेट में सूजन की शिकायत बताई। महिला को आइसीयू में रखा गया है। राठी ने बताया डॉक्टरों ने महिला के सिटी स्कैन का कहा है। जल्द ही उज्जैन ले जाकर यह जांच भी करवाएंगे। जल्द ही उज्जैन ले जाकर यह जांच भी करवाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो