scriptराजा-महाराजा की वेशभूषाएं, अंगूठियां, मालाएं, देश विदेश से प्राप्त पुरुस्कारों का संग्रह यहाँ आएगा नजर | Unique Heritage to be seen on International History Channel | Patrika News
उज्जैन

राजा-महाराजा की वेशभूषाएं, अंगूठियां, मालाएं, देश विदेश से प्राप्त पुरुस्कारों का संग्रह यहाँ आएगा नजर

शहर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक अनूठी विरासत अंतरराष्ट्रीय हिस्ट्री चैनल पर नजर आएगी।

उज्जैनMar 12, 2019 / 11:00 am

Lalit Saxena

patrika

museum,religious,Historical,cultural,

उज्जैन. शहर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक अनूठी विरासत अंतरराष्ट्रीय हिस्ट्री चैनल पर नजर आएगी। चैनल की टीम ने सात दिन तक यहां के विशेषता और विशेष शख्सियतों को अपने आधुनिक कैमरों में कैद किया है। इसमें राष्ट्रपति अलंकरण से सम्मानित संस्कृति की प्राचीन धरोहर को सहेजने वाले स्वामी मुस्कुराके (शैलेंद्र व्यास) के म्यूजियम, विद्यालय, व्यायाम केंद्र, मुस्कुराने का चूर्ण आदि का 2 दिन तक लगातार फिल्मांकन किया गया।

स्वामी मुस्कुराके द्वारा संग्रहित

स्वामी मुस्कुराके द्वारा संग्रहित आकर्षक पगडिय़ां, प्राचीन तलवार, विभिन्न राजा-महाराजा की वेशभूषाएं, अंगूठियां, मालाएं, देश विदेश से प्राप्त पुरुस्कारों का संग्रह, विभिन्न विषयों पर रोचक इंटरव्यू हिस्ट्री चैनल का आकर्षण होंगे। साथ ही महाशिवरात्रि के महापर्व पर श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती, फलाहारी खिचड़ी वितरण, मालीपुरा की शिव बारात आदि का भी फिल्मांकन किया है। उज्जैन के नगाड़ा उस्ताद नरेंद्र सिंह कुशवाह के विभिन्न नगाड़ों को हिस्ट्री चैनल में सम्मिलित किया गया है। एडिटिंग की प्रक्रिया के बाद हिस्ट्री चैनल पर इन्हें प्रसारित किया जाएगा।

अभा मातृ शक्ति उत्कृष्ट सेवा अलंकरण समारोह में मनाना सम्मानित
मां सावित्री बाई फुले की स्मृति मे राष्ट्रीय शिक्षक संचेत्ना के तत्वावधान में अखिल भारतीय मातृ शक्ति सम्मान समारोह झाबुआ में हुआ। कार्यक्रम में देश की शिक्षा, योग, समाज, अध्यात्म, धर्म, कलक्षेत्र मे विशिष्ट पहचान बनने वाली ख्यातिप्राप्त देशभर की 27 महिलाओं को उत्कृष्ठ सेवा अलंकरण और 23 को विशिष्ट सम्मान पत्र से नवाजा गया। इस अखिल भारतीय मातृ शक्ति उत्कृष्ट सेवा अलंकरण व सम्मान समारोह के उज्जैन की Óअखिल भारतीय ब्रहमण समाज की सम्भाग अध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ. प्रेरणा मनानाÓ को उत्कृष्ट सेवा अलंकरण वरिष्ठ शिक्षाविद् बंजमहवतल मे सम्मानित किया गया।

ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्ताव, ब्रह्मजनों का सम्मान
केंद्र सरकार द्वारा घोषित १० प्रतिशत सवर्ण आरक्षण को तत्काल लागू करें। मध्यप्रदेश में ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन किया जाए। विस्थापित काश्मीर ब्राह्मणों को पुन: काश्मीर में बसाया जाए। उक्त प्रस्ताव ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में पारित किए गए। सम्मेलन में ब्रह्मजनों का सम्मान किया गया। अभा ब्राह्मण समाज परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में ब्राह्मण की एकता एवं संगठन के साथ साथ ब्राह्मण, सवर्णों के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने का प्रस्ताव पास कर मध्यप्रदेश में इसे तुरंत लागू करने की मांग की गई। कश्मीर में विस्थापित ब्राह्मणों को तुरंत कश्मीर में बसाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। अन्य राज्यों के तरह ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन, संस्कृत भाषा को पहली बारहवीं तक लागू करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव पास किया गया। एट्रोसिटी एक्ट का संशोधन से वापस लिए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के संगठन में काम करने वाले ब्राह्मणों को ब्राह्मण शिरोमणि, ब्राह्मण गौरव सम्मान भी प्रदान किया गया। उज्जैन से अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सुरेंद्र चतुर्वेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, शिवनारायण शर्मा, अपेक्षा शुक्ला, मुकेश दुबे को र विप्र शिरोमणि एवं विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

Home / Ujjain / राजा-महाराजा की वेशभूषाएं, अंगूठियां, मालाएं, देश विदेश से प्राप्त पुरुस्कारों का संग्रह यहाँ आएगा नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो