scriptघर का उत्तर-पूर्व कोना आपकी सफलता को प्रभावित करता है! | Vastu tips for wealth, growth and financial prosperity at home | Patrika News
उज्जैन

घर का उत्तर-पूर्व कोना आपकी सफलता को प्रभावित करता है!

घर में धन, वृद्धि और आर्थिक समृद्धि के लिए जान लें ये वास्तु टिप्स

उज्जैनJul 01, 2022 / 08:15 pm

Hitendra Sharma

patrika_vastu_tips_1.jpg

उज्जैन. वास्तु के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि लोगों की तरह ऊर्जा भी मुख्य द्वार से आपके घर में प्रवेश करती है। और वही आपके घर के मेन गेट का आपकी जेब से गहरा कनेक्शन भी होता है. मुख्य दरवाजे पर कुछ छोटे-छोटे उपाए करने से जेब में पैसे बचने लगते हैं।

वास्तु में घर के मेन गेट को बहुत ही अहम बताया गया है और इसी के जरिये आप के घर में पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है। तो चलिए आज हम आपको यहां बताएंगे उन्हें उपायों के बारे में..

वास्तु में स्वास्तिकक का भी बहुत महत्वपूर्ण है
घर के मेन गेट पर स्वास्तिक बनाना शुभ माना जाता है,स्वास्तिक भाग्य और समृद्धि को लाता है। स्वास्तिक हमारे जीवन में रोग और शोक को भी कम करता है और सुख-समृद्धि को बढ़ाता है। और इस से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

घर का मेन दरवाजा बड़ा हो
यदि आपके घर का प्रवेश द्वार घर के अन्य दरवाजों से बड़ा है तो इसे वास्तु में शुभ माना जाता है। और अगर दरवाजा दक्षिणावर्त खुलता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को भी कम करता है। घर में प्रकाश प्रवेश करने के लिए दरवाजे की ऊंचाई को जमीन से मिलकर रखे।

मेन गेट पर गणेश जी की तस्वीर
वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर भगवान गणेश जी की तस्वीर को लगाना चाहिए जिससे जब भी आप अपने घर से काम के लिए निकलेंगे तो आप को हर काम में सफलता मिलने के योग और भी मजबूत हो जाते हैं। और वही इसी के साथ आपकी जेब में पैसे भी टिकने लगेंगे।

घर के दायीं तरफ शमी का पौधा लगाएं
ज्योतिष शास्त्र में शमी के पौधे को भगवान शनि देव से संबंधित माना जाता है और वही आप अपने घर के प्रवेश द्वार के दायीं तरफ एक शमी का पौधा लगाए और रोज प्रतिदिन उस समी के पौधे पर जल चढ़ाकर पूजा करें। ये करने से आप के घर के वास्तु दोष समाप्त हो जायेगे और आप के घर की तरक्की होने लगेगी।

घर में रखे जूतों का भी ध्यान
अधिकतर आज कल घरो में जूते और चपल पुरे घर में पड़े रहते है। इसको वास्तु में बहुत गलत माना जाता है इससे हमारे घर में दलिर्ता फैली रहती है और घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा का आवास रहता है। इसलिए जूतों को हमेशा एक कोने में रखे। इसी तरह, अपने जूते दरवाजे से ठीक बाहर छोड़े। और बेहतर इस्तेमाल के लिए शू रैक बनाएं।

शुभ लाभ का भी है महत्व
वास्तु के अनुसार हम को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर दोनों तरफ शुभ लाभ लिखना चाहिए ये फिर उसका एक चित्र लगाना चाहिए। इससे भगवान मां लक्ष्मी के पैर की तस्वीर घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से धन दौलत बढ़ती और घर में सुख और समृद्धि आती है. मेन गेट पर लाल रंग का स्वास्तिक बनाना भी शुभ माना जाता है.

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8c3eki

Home / Ujjain / घर का उत्तर-पूर्व कोना आपकी सफलता को प्रभावित करता है!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो