scriptMP ELECTION 2018 : video : सुबह 7 बजे से पहुंचे मतदान दल, आदेश के लिए मशक्कत | Voting material is distributed, parties sent off | Patrika News
उज्जैन

MP ELECTION 2018 : video : सुबह 7 बजे से पहुंचे मतदान दल, आदेश के लिए मशक्कत

इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मंगलवार सुबह से कर्मचारियों का जमघट लगा था। सुबह 7 बजे से मतदान दल पहुंचना शुरू हुए।

उज्जैनNov 27, 2018 / 12:53 pm

Lalit Saxena

patrika

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,changemaker,

उज्जैन. इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मंगलवार सुबह से कर्मचारियों का जमघट लगा था। सुबह 7 बजे से मतदान दल पहुंचना शुरू हुए। दलों के सदस्यों को अपने-अपने आदेश और बूथ स्थल प्राप्त करने के लिए लंबी लाइनों में लगकर काफी मशक्कत करना पड़ी। इसके बाद मतदान सामग्री वितरण की गई, और बाद में बसों में बैठाकर दलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। दिशा बोर्ड के माध्यम से दलों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी सुदृढ़ नजर आई।

बुधवार सुबह से शुरू होगा मतदान
लोकतंत्र के पर्व विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह से मतदान शुरू होगा। इससे पूर्व मंगलवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दलों को ईवीएम, वीवीपैट और अन्य चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया। मतदान दल और सामग्री परिवहन के लिए बड़ी संख्या में वाहन अधिगृहीत किए गए, वहीं मतदान केंद्रों को भी तैयार कर लिया गया है।

सामग्री वितरण के लिए तीन सेक्टर बनाए गए
जिले की सभी विधानसभाओं में सुचारू मतदान प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए दलों को सामग्री वितरित की गई। सुबह से ही कर्मचारी कॉलेज पहुंचना शुरू हो गए थे। सामग्री का वितरण सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ। सामग्री वितरण के लिए कॉलेज में तीन सेक्टर बनाए गए थे और विधानसभावार अलग-अलग क्षेत्रों से सामग्री का वितरण किया गया।

विधानसभावार वाहन पार्किंग
वाहनों की पार्किंग भी विधानसभावार की गई थी, ताकि परिवहन में परेशानी न आए। सुबह ११ बजे तक सामग्री वितरण कर दलों को संबंधित विधानसभा के लिए रवाना किया गया। दल में पुलिस बल भी शामिल रहा। सामग्री वितरण को लेकर सोमवार रात तक कॉलेज भवन व परिसर में आवश्यक व्यवस्था जुटाने का कार्य चला। सुविधा के लिए कॉलेज के बाहर ही संकेतक लगाए गए, वहीं बैठक, पेजयल आदि की व्यवस्था की गई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किए गए।

रात्रि विश्राम आवंटित पोलिंग बूथ पर
चुनाव सामग्री लेने के बाद मतदान दल निर्धारित विधानसभा पर पहुंचना शुरू हो गए। रात्रि विश्राम भी आवंटित पोलिंग बूथ पर होगा। मतदाताओं के लिए बुधवार सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके पूर्व सुबह 7 बजे से सभी बूथ पर अधिकारी व राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट के समक्ष मॉक पोलिंग की जाएगी।

रेंडमाइजेशन हुआ
कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रेक्षकों की मौजूदगी में बृहस्पति भवन में विधानसभावार मतदान दलों का रेंडमाइजेशन किया गया। मतदान दलों के रेंडमाइजेशन के बाद माइक्रो ऑब्जर्वरों का भी रेंडमाइजेशन किया गया।

अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
कलेक्टर ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को विसवार नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। विधानसभा नागदा-खाचरौद के लिए अपर कलेक्टर अवधेश शर्मा कार्यपालिक दण्डाधिकारी के साथ एएसपी अन्तरसिंह कनेश व अन्य नोडल नियुक्त किया है। विधानसभा महिदपुर के लिए उपायुक्त भू-अभिलेख आरपी गेहलोत व एएसपी अभिषेक दीवान व अन्य को नोडल बनाया है। विधानसभा तराना के लिए एसडीएम अरविंद चौहान और एसडीओपी रवीन्द्र बोयट सहित अन्य को नोडल बनाया है। घट्टिया के लिए सीइओ जिला पंचायत संदीप जीआर व एएसपी नीरज पाण्डेय आदि को नोडल बनाया है। उज्जैन दक्षिण के लिए एडीएम जीएस डाबर, एएसपी अभिजीत रंजन, उज्जैन उत्तर के लिए संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दुवे व एएसपी नीरज पांडेय आदि को नोडल बनाया है। बडऩगर विधानसभा के लिए अपर कलेक्टर अवधेश शर्मा व एएसपी अन्तरसिंह कनेश को नोडल बनाया है।

दिव्यांग एवं वृद्धों के लिए हेल्प लाइन जारी
जिपं सीइओ ने बताया, 28 नवंबर मतदान के दिन दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से विशेष सुविधा मुहैया कराई गई है। इसके अंतर्गत हेल्पलाइन नंबर 9926000977 व 8839107008 जारी किए हैं। दिव्यांग व वृद्ध मतदाता फोन कर निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और वालेंटियर व अन्य मतदान सम्बन्धी सहायता प्राप्त कर सकते हैं

Home / Ujjain / MP ELECTION 2018 : video : सुबह 7 बजे से पहुंचे मतदान दल, आदेश के लिए मशक्कत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो