scriptकृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी | Congressmen on the road against agricultural law | Patrika News

कृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

locationउमरियाPublished: Jan 17, 2021 05:55:47 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

हाईवे पर दो घंटे लगाया जाम, भाजपा को बताया किसान विरोधी

Congressmen on the road against agricultural law

Congressmen on the road against agricultural law

उमरिया. केन्द्र सरकार द्वारा देश मे लागू कृषि कानूनो को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित घघरी नाका के समीप चकाजाम किया। इस दौरान दोपहर 12 से 2 बजे तक कांग्रेसी सड़क पर ही डंटे रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए उस पर पूंजीपतियों की कठपुतली बनने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानो, युवाओंं, बेरोजगारों और व्यापारियों के हितों को गिरवी रखने का काम कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अभी तो यह सांकेतिक चकाजाम है, यदि कृषि कानून वापस नहीं लिये गये तो कांग्रेस और भी उग्र आंदोलन कर सरकार को अपने कदम खींचने पर मजबूर कर देगी।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी
चकाजाम मे मौजूद कांग्रेसजन लगातार केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेाबाजी करते रहे। कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, जनपद अध्यक्ष रामकिशोर चतुर्वेदी, त्रिभुवन प्रताप सिंह, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, ब्लाक अध्यक्ष अमृतलाल यादव, ध्रुव सिंह, मनोज सिंह, अनिल त्रिपाठी, संजय अग्रवाल, नीरज सिंह, अमित गुप्ता, सावित्री सिंह, मो.शरीफ , सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू, निरंजन प्रताप सिंह, गौरीशंकर प्रजापति, नासिर अंसारी, राजीव सिंह बघेल, शिशुपाल यादव, आईटी सेल जिलाध्यक्ष मो. हुसैन, संदीप यादव, वासुदेव उंटिया, ललन सिंह, विजय कोल, उदयप्रताप सिंह, सुखराज सिंह, पीएन राव, संतोष सिंह ददरौडी, हीरेश मिश्रा, आकाशदीप शुक्ला, अशोक मिश्रा, मयंक प्रताप सिंह, ताजेन्द्र सिंह, रघुनाथ सोनी, देवबहादुर सिंह, शकुंतला धुर्वे सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो