scriptदिव्यांगों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन | Divyangs showed talent, fascinated by cultural programs | Patrika News
उमरिया

दिव्यांगों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

विश्व विकलांग दिवस पर खेल प्रतियोगिता संपन्न

उमरियाDec 04, 2021 / 11:58 pm

ayazuddin siddiqui

Divyangs showed talent, fascinated by cultural programs

Divyangs showed talent, fascinated by cultural programs

उमरिया. विश्व विकलांग दिवस पर स्थानीय सामुदायिक भवन उमरिया में खेल कूद की प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग एवं जिला शिक्षा केंद्र समग्र शिक्षा अभियान उमरिया के तत्वाधान में विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों का खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम समर्थ प्रदर्शन का आयोजन सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरपी अहिरवार एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी बीडी दीक्षित के अतिथ एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय व जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र की उपस्थिति मे दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिले के दूरदराज से आए दिव्यांगों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, पेंटिंग, कुर्सी दौड़, एकल गीत, सामूहिक गीत, 50 /100/200 मीटर दौड़ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक बालक चित्रकला में आशु सिंह प्रथम, मनमोहन सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका प्राथमिक वर्ग पूर्वी सोनी प्रथम, साक्षी द्वितीय, रजनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक बालक वर्ग में देवा सिंह प्रथम, सुमित कचेर द्वितीय, विवेक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका में प्रिया रजक प्रथम, विधि महोबिया द्वितीय, इच्छा मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सोहन चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। अन्य विधाओं में भी दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में दिव्यांग व्यक्तियों को कमजोर न समझा जाए दिव्यांगों के अधिकार अधिनियम अनुसार उन्हें सुविधाएं मिलें। मुख्य न्यायाधीश जिला न्यायालय ने कहा कि महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंस ने स्वयं दिव्यांग होते हुए विज्ञान के क्षेत्र में महारत हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से विश्व में स्थान बनाया इस प्रकार से किसी भी व्यक्ति की दिव्यांगता उनकी कमजोरी का कारण न बने ऐसा समाज का प्रयास होना चाहिए। कार्यक्रम के बाद जिला शिक्षा अधिकारी उमेश धुर्वे, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं जिला परियोजना समन्वयक सुमिता दत्ता, उमरिया कमलेश पांडे सहायक परियोजना समन्वयक दिव्यांग शिक्षा शिक्षा केंद्र उमरिया द्वारा दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के समस्त कर्मचारी जिला शिक्षा केंद्र के सहायक परियोजना समन्वयक श्री बृजेश शर्मा, कुबेर शरण द्विवेदी, कमलेश पांडे, संतोष गौतम, संजय पांडे एवं समस्त बीएसी जन शिक्षक, अभिभावक उपस्थित रहे।

Home / Umaria / दिव्यांगों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो