scriptदुखिया को मिला न्याय | dukhiya ko mila nyaay | Patrika News
उमरिया

दुखिया को मिला न्याय

फसल में मिलेगा हिस्सा

उमरियाApr 24, 2019 / 10:33 pm

ayazuddin siddiqui

dukhiya ko mila nyaay

दुखिया को मिला न्याय

उमरिया. ग्राम तेंदुहा निवासी 40 वर्षीय दुखिया बाई कोल पति बिसारदीन कोल कलेक्टर के पास आवेदन देकर आई थी कि उसने कन्छेदी साहू के साथ मिलकर बाबूसिंह रघुवंशी की खेती की जमीन तीन हजार रुपए बंटाई पर लिया था। खेत में हुए उत्पादन का लाभ दोनो साझेदारों को बराबर बराबर बांटा जाएगा। गेहूं की फसल आने के बाद कन्छेदी लाल साहू द्वारा काटी गई फसल का हिस्सा मुझे नही दिया जा रहा है। कलेक्टर स्वरोचिश सोमवंशी ने शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए एसडीएम बांधवगढ नीलांबर मिश्रा को मौका जायजा लेकर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
एसडीएम बांधवगढ नीलांबर मिश्रा, तहसीलदार चंदिया रमेश कोल तथा संबंधित सर्किल के राजस्व निरीक्षक के साथ ़ मौके में पहुंच कर दोनो पक्षों की बाते सुनी । उन्हें बताया गया कि दुखिया बाई ने खेती में मेहनत की है किंतु किसी भी तरह की राशि व्यय नही की है। एसडीएम द्वारा दोनो पक्षों के बीच समझौता कराते हुए फसल कटाई के बाद तय शर्त के अनुसार फसल का बंटवारा करने के निर्देश दिए गए, जिसमें दोनो पक्षों ने अपनी सहमति व्यक्त की। मौके पर कटाई के पश्चात रखी फसल का वितरण करा दिया गया, तथा पंचनामा तैयार कर दोनो पक्षों से हस्ताक्षर प्राप्त किए गए। इस प्रकार दुखिया बाई की समस्यां का तत्काल निराकरण कराया गया।

Home / Umaria / दुखिया को मिला न्याय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो