2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरीब किसान के मकान में लगी आग, गया गृहस्थी का सामान

आग लगने का कारण अज्ञात, मानपुर में नहीं है दमकल वाहन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

ayazuddin siddiqui

•

Updated: 8 Jun 2023, 4:33 PM IST

Fire broke out in poor farmer's house, lost household items

Fire broke out in poor farmer's house, lost household items

उमरिया. अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हारी निवासी गरीब किसान के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में किसी भी प्रकार की जन हानि नही हुई है। लेकिन काफी नुकसान हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्यामलाल पिता रामदास साहू के मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने पर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। हादसे की भनक लगते ही पीडि़त श्यामलाल उसकी पत्नी एवं दोनो पुत्र जगतदेव और जगदीश बाहर आ गए थे। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना स्थल पर दमकल बुलाने का काफी प्रयास किया, परन्तु मानपुर में दमकल वाहन की उपलब्धता न होने से गरीब किसान का मकान दो घण्टे के अंदर ही राख में तब्दील हो गया और देखते ही देखते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि इस मामले में स्थानीय ग्रामीण एवं समाजसेवी राजर्षि मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, उत्तम सिंह, लालबहादुर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सराहनीय भूमिका निभाई है।