scriptपहले सास की मौत, अब बहू भी मिली कोरोना पॉजिटिव | First mother-in-law died, now daughter-in-law also found Corona positi | Patrika News
उमरिया

पहले सास की मौत, अब बहू भी मिली कोरोना पॉजिटिव

गांव से देखभाल करने आई थी महिला, कोरोना की चपेट में आई

उमरियाMay 29, 2020 / 05:58 pm

ayazuddin siddiqui

First mother-in-law died, now daughter-in-law also found Corona positive

First mother-in-law died, now daughter-in-law also found Corona positive

उमरिया. जिले के मानपुर तहसील में एक और कोरोना पाजिटिव मिलने से कोरोना पाजिटिव की संख्या 6 हो गई है। कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। महिला को क्वारंटीन किया गया था। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने क्षेत्र को कंटेनमेट क्षेत्र घोषित करते हुए एसडीएम मानपुर को को निगरानी के निर्देश दिए हैं। कुसमहा तहसील मानपुर निवासी एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला 18 मई को मुंबई से आई थी जो पूर्व से ही किडनी की बीमारी से ग्रसित थी। बाद में मौत हो गई थी। वृद्ध महिला की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिला था। वृद्ध महिला को दो दिनों से मानपुर में उनके रिश्तेदार के यहां होम क्वॉरंटीन किया गया था। मुंबई से लौटने के कारण इन्हें संदिग्ध मानते हुए 22 मई की शाम को 4 बजे सैंपल भी लिया था। इसी दिन रात 10.30 बजे मौत हो गई थी। इसके बाद उक्त की वृद्ध महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वृद्ध महिला के इलाज में मदद और देखरेख करने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप की स्थिति बन गई है। बताया गया कि महिला गांव से देखभाल करने आई थी। जानकारी के अनुसार उक्त मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। इसके साथ उस एरिया में प्रशासन द्वारा पूरी निगरानी की जा रही है।

Home / Umaria / पहले सास की मौत, अब बहू भी मिली कोरोना पॉजिटिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो