scriptवाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत | one killed in bike accident | Patrika News

वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

locationउमरियाPublished: Aug 17, 2019 06:35:14 pm

Submitted by:

amaresh singh

रथेली का रहने वाला था

one killed in bike accident

वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

उमरिया। पाली थाना अंर्तगत ग्राम गिंजरी के समीप मुख्य सडक मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक राम नरेश यादव पिता छोटेलाल यादव ग्राम रथेली का रहने वाला है।जानकारी के अनुसार मृतक बाइक क्रमांक एमपी 54 एमए 0566 में सवार होकर जा रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटनास्थल में ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


तेज रफ्तार के चलते हो रहे हादसे
जिले में तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। भारी वाहनों से लेकर हल्के चार पहिया वाहन और बाइक सवार अनियंत्रित गति से वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने कहा कि पुलिस को वाहनों की गति पर लगाम लगाना चाहिए ताकि सड़क हादसों पर रोकथाम लगाई जा सके। पुलिस वाहन दुर्घटना रोकने के लिए हेलमेट चेकिंग आदि अभियान तो चलाती है लेकिन वाहनों की गति रोकने के लिए कोई चेकिंग नहीं करती है। जब तक वाहनों की गति पर रोकथाम नहीं लगाई जाएगी तब दुर्घटना को रोकना मुश्किल होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो