scriptघर में दबिश देकर पुलिस ने महिला को गांजा के साथ पकड़ा | Police arrested woman with Hemp | Patrika News
उमरिया

घर में दबिश देकर पुलिस ने महिला को गांजा के साथ पकड़ा

डेढ़ किलो गांजा बरामद

उमरियाMay 20, 2019 / 02:16 pm

amaresh singh

Police arrested woman with Hemp

घर में दबिश देकर पुलिस ने महिला को गांजा के साथ पकड़ा

उमरिया। जिले का नौरोजाबाद थाना क्षेत्र गांजा कारोबारियों का गढ़ बनता जा रहा है। हाल ही में पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने नौरोजाबाद थाना के ठीक बगल से चल रहे वर्षो पुराने गांजा कारोबार का भण्डाफोड़ किया था। मामले में पूरे परिवार को दोषी बनाया गया था। इसके बाद नौरोजाबाद पुलिस ने पिनौरा से एक महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के घर में दबिश देकर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा रखने के मामले में पुलिस ने मन्त्री बाई वंशकार पति सुख्खू लाल वंशकार 65 वर्ष के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। महिला के पास से बरामद गांजा की कीमत लगभग 10410 रूपये बताई जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी आर के त्रिपाठी, उप निरीक्षक आर. एस. मिश्रा, उप निरीक्षक एस.के खम्परिया, उप निरीक्षक वर्षा बैगा चौकी प्रभारी मंगठार, आरक्षक दमोदर तिवारी, प्रमोद पटेल, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक प्राची सिंह की महत्वूपर्व भूमिका रही। इनके विशेष प्रयास से यह सफलता मिली है।
पकड़ा गया था गांजा
पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने नौरोजाबाद थाने से चंद कदम की दूरी पर रेड के दौरान भारी मात्रा में गांजा की अवैध खेप पकड़ी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर छापामार कार्यवाही करते हुए मौके से भारी तादाद में गांजा जब्त किया था। जिसमें से पुलिस ने समरस किए गए गंाजा मे से दो पैकेट पैकेट बतौर सेंपल निकाला जाकर अलग अलग सीलबंद किया था। गांजा के कारोबार के मामले में पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश गुप्ता, उमा पति ओमप्रकाश गुप्ता, पिं्रस गुप्ता पिता ओम प्रकाश गुप्ता, अंशू पिता ओम प्रकाश गुप्ता चारो निवासी वार्ड नंबर पांच नौरोजाबाद एवं मन्नू उर्फ मनीराम यादव पिता मोतीलाल यादव निवासी छांदाखुर्द के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसमें से पुलिस ने ओम प्रकाश को छोंड़कर शेष चार आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों की लगातार धर पकड़ की जा रही है। इसी अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

Home / Umaria / घर में दबिश देकर पुलिस ने महिला को गांजा के साथ पकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो