scriptसंजीवनी 108 में नहीं रहती ऑक्सीजन | Sanjeevani 108 does not contain oxygen | Patrika News
उमरिया

संजीवनी 108 में नहीं रहती ऑक्सीजन

अस्पताल के बदौलत मिलती है गैस

उमरियाMay 15, 2018 / 06:00 pm

shivmangal singh

108 strike

Sanjeevani 108 does not contain oxygen

उमरिया / बिरसिंहपुर पाली. संजीवनी 108 नाम सुनकर भले ही लोगों को सुख और दिलासा की अनुभूति होती हो, लेकिन पाली विकासखण्ड में दौड़ रही संजीवनी 108 चिकित्सा सेवा वाहन लोगों के लिए कभी भी परेशानी का सबब बन सकती है। जानकारी के मुताबिक पाली विकासखण्ड क्षेत्र के विभिन्न शहरी व ग्रामीण अंचलों में फोन लगाते ही 108 संजीवनी वाहन दौड़ाई तो जा रही है, लेकिन उसकी कुछ सेवाएं कागजी ढकोसला साबित करती नजर आ रही है। बताया गया है कि इस वाहन में कार्य एजेंसी द्वारा सभी अनिवार्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए नियमित मॉनिटरिंग के साथ वाहन को दौड़ाना है, लेकिन जिले में बैठे इसके मुखिया न तो वाहन की मॉनिटरिंग करते न ही शिकायत के बाद इसमें आवश्यक सुविधाएं देते, तभी तो यह वाहन बीते कई दिनों से बिना आक्सीजन गैस के सडक़ों पर मरीजों को सुविधा देने के नाम पर दौड़ाई जा रही है। पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों से लेकर अब तक कई बार इस वाहन में आक्सीजन गैस के अभाव में मरीज को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा है। बताया गया है कि क्षेत्र में कई ऐसी दुर्घटनाएं हुई जब आक्सीजन की आवश्यकता हुई है लेकिन इस 108 संजीवनी वाहन में गैस का अभाव सामने आया है और ऐसे में पीडि़त मरीज के परिजनों से अस्पताल प्रबंधन व 108 के स्टॉप से दो चार होना पड़ा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सूत्र बताते है कि कई बार ऐसी स्थिति आई है जब मरीज को ऑक्सीजन गैस की अनिवार्य रूप से आवश्यकता हुई है, लेकिन इस वाहन में गैस नही रहा तब तत्काल में अस्पताल की व्यवस्था ढीली कर अस्पताल से गैस की व्यवस्था इस वाहन में कराई गई है।
नही देते जिम्मेदार ध्यान
बताया जाता है कि इस संबंध में 108 संजीवनी वाहन के जिला प्रभारी सहित अन्य जिम्मेदारों को कई बार मौखिक जानकारी से अवगत कराया गया लेकिन जिम्मेदार है कि ध्यान ही नही देते और ध्यान न देने से यह अव्यवस्था अनवरत चलती चली जा रही है।
इनका कहना है
अस्पताल में सभी सेवा महज दिखावा साबित हो रही है। बीते दिनों कई ऐसे मामले आये, जहां 108 में गैस न होने को लेकर भारी अनियमितता सामने आई है। जिसमे स्थानीय व जिले के जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद है।
संजीव खंडेलवाल, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस
यह मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है, इसमें जल्द ही जिम्मेदारों से बात कर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
मुकेश गुप्ता, अध्यक्ष, भाजपा मंडल

आप मेरी बीएमओ से बात करा दीजिये मैं अभी दिखवाता हूं।
डॉ. उमेश नामदेव, सीएमएचओ उमरिया।

Home / Umaria / संजीवनी 108 में नहीं रहती ऑक्सीजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो