scriptराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के प्री नेशनल कोचिंग कैंप में उमरिया के चार खिलाड़ियों का चयन | Selection of four players of Umaria in the Pre National Coaching Camp | Patrika News

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के प्री नेशनल कोचिंग कैंप में उमरिया के चार खिलाड़ियों का चयन

locationउमरियाPublished: Dec 02, 2021 11:19:17 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

युवा खिलाडिय़ों ने बढ़ाया मान

Selection of four players of Umaria in the Pre National Coaching Camp of the National Hockey Competition

Selection of four players of Umaria in the Pre National Coaching Camp of the National Hockey Competition

उमरिया. मध्य प्रदेश हॉकी में सीनियर वर्ग में सिरमौर रहे उमरिया जि़ले के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर उमरिया का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश हॉकी संघ के द्वारा जारी किए गए पत्र अनुसार आगामी 13 दिसंबर से हांकीं इण्डिया के द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हो रही सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के प्री नैशनल कोचिंग कैंप में उमरिया के चार खिलाडिय़ों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उक्त कोचिंग कैंप में उमरिया ने भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर जैसे महानगरों के खिलाडिय़ों को मात देते हुए जगह बनाई है। उक्त कोचिंग कैंप के लिए जिन खिलाडिय़ों का चयन हुआ है उसमें राहुल बर्मन, विवेक मोगरे, साकिब अंसारी, तुषार सिंह का चयन किया गया है। उक्त कैंप 4 दिसंबर से जबलपुर के रानी ताल हॉकी स्ट्रोटर्फ मैदान पर लगाया जाएगा। जिसमें समस्त मध्य प्रदेश के खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार जूनियर राष्ट्रीय कोचिंग कैंप बैतूल में लगाया जाना है। उक्त कोचिंग कैंप में उमरिया जि़ले से एक खिलाड़ी आरिफ़ ख़ान का चयन किया गया है। जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 11 दिसम्बर से तेलंगाना में किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि जि़ले के होनहार सब जूनियर खिलाड़ी राजा भैया कोरी का चयन मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी एकेडमी भोपाल में किया गया और राजा भैया ने अपने खेल कौशल के बल पर मध्य प्रदेश की टीम में जगह बनाते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए उमरिया जि़ले का नाम रोशन किया। उक्त चयनित सभी खिलाड़ी नगरपालिका स्टेडियम उमरिया के छोटे से खेल मैदान में खेल एवं युवक कल्याण विभाग के सहयोग से कोच शेख़ सलीम के मार्गदर्शन और निर्देशन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर जि़ले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा जिला हॉकी संघ उमरिया के पदाधिकारियों एव खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र हार्डिया, वरिष्ठ खिलाड़ी विष्णु भारती, शेख़ वाहिद, शेख़ शाहिद एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं जिला हॉकी संघ के सचिव प्यारे लाल बैगा एवं साथी खिलाडिय़ों ने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो