scriptगांवों में साथिया देगा किशोर-किशोरियों को सलाह | Teens will give advice to teenage girls in villages | Patrika News
उमरिया

गांवों में साथिया देगा किशोर-किशोरियों को सलाह

किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक मान्सिक बदलाव को लेकर दी जाएगी जानकारी

उमरियाJul 16, 2019 / 12:33 pm

Ramashankar mishra

Teens will give advice to teenage girls in villages

गांवों में साथिया देगा किशोर-किशोरियों को सलाह

उमरिया. राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिले मे कशोर-किशोरियो को स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण दिया गया था। इस महत्वांक्षी ,राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम मे किशोरावस्था मे होने वाले शारीरिक मानसिक बदलाव से लेकर अन्य विषयो पर साथिया तैयार किया गया है जिसकी समीक्षा की गई। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिले मे चयनित पी.एच.सी मे ग्राम मे कार्यक्रम के तहत 15 से 19 वर्ष के बालक बालिकाओ का आशा कार्यकर्ता द्वारा चयनित ग्राम से साथिया के रुप मे चयन कर प्रशि़क्षण मास्टर टे्रनर वसुधा विकास संस्था द्वारा दिया गया हैै। जिसमें 4 बैचो में लगभग 100 किशोर एवं किशोरियो ने प्रशिक्षण प्राप्त कर साथिया बने है।
ग्राम मे साथिया द्वारा प्रमुख रुप से 6 मुद्दे पर चर्चा की जाती है जिसमें परिचय, किशोर अवस्था मे बदलाव, पोषण एव स्वास्थ्य, यौनिक एवं प्रजनन स्वास्थ्य मानसिक एवं भावनात्मक, स्वस्थ्य जीवन शैली, हिंसा मुक्त जीवन ,स्थिति और नशीले पदार्थे का दुरपयोग रोकना आदि शामिल है। टोल फ्री किशोर स्वास्थ्य क्रमांक 104 कि जानकारी दी गई। कार्यक्रम के क्रियान्वयन मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश श्रीवास्तव द्वारा कहा गया है कि किशोरों को एनिमिया से बचाव हेतु आयरन कि गोली का सेवन अवश्यक करवाएं। कार्यक्रम में जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक बुधराम रहांगडाले द्वारा किशोर मित्र स्वास्थ्य क्लीनिक मे परार्मश हेतु किशोर-किशोरीयो को भ्रांति दुर करने हेतु परार्मश सुविधा उपलब्धता एवं साथिया सलाह मोबाईल एप के विषय मे बताया गया है। कार्यक्रम मे सहभागी बने वसुधा विकास संस्थान के जिला संस्था प्रतिनिधि प्रियंका यादव एवं प्रशिक्षक आशा दीदी व सथिया उपस्थित रहे।
किशोरों का मित्र बना साथिया कार्यक्रम
किशोर अवस्था जीवन की सबसे संभवनाशील उम्र होती है। जहां से बालक एवं बालिकाओ के बनने या बिगडने की शुरुआत होती है। इसलिये इस उम्र मे उन्हे सबसे ज्यादा देखभाल एवं सही समर्थन कि आवश्यक्ता होती है। हमारे यहां संस्कार के कारणो से मे निजी विषयो जैसे शारीरिक मानसिक बदलावो प्रेम स्पर्श के सही व वैज्ञानिक जवाब नही मिल पाते । यह कार्यक्रम बच्चो के साथ ही उन्हे स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करता है।

Home / Umaria / गांवों में साथिया देगा किशोर-किशोरियों को सलाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो