scriptसड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल | Three people injured in road accident | Patrika News
उमरिया

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

उमरियाAug 05, 2020 / 06:47 pm

ayazuddin siddiqui

Three people injured in road accident

Three people injured in road accident

उमरिया. ग्राम मझगवां से अतरिया जा रहे बाइक सवार को विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया के वाहन चालक ने ठोकर मार दी। जिसमें बाइक सवार सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल राजेश बैगा उम्र &5 वर्ष अपनी पत्नी रेशमी बैगा 28 वर्ष एवं सुषमा पिता सुरेश बैगा उम्र 14 वर्ष तीनो निवासी ग्राम मझगवां अपनी दो पहिया से ग्राम अतरिया से वापस आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात अनियंत्रित चार पहिया ठोकर मार दी, इस घटना में तीनों गम्भीर है। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया कि चार पहिया वाहन काफी तेज गति से आ रहा था, जिसके कारण ही उक्त घटना घटित हुई है। हालांकि इस घटना में किसी के मौत की खबर नहीं है। बताया जाता है कि एक तो बारिश के दिनों में सड़कों की हालत खराब है, वहीं दूसरी ओर वाहनों की गति काफी तेज होने के चलते ही इस तरह की दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। खराब सड़कों में तेज रफ्तार वाहनों के चालक अकसर नियंत्रण खो देते हैं और इस तरह घटनाएं घटित हो जाती हैं और लोग घायल हो जाते हैं, इतना ही नहीं कई बार लोगों की मौत होने की भी खबर मिलती रहती है।

Home / Umaria / सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो