scriptमाता के दरबार में मुरादें लेकर पहुंच रहे भक्त | Wishes come true devotees arriving from the mothers court | Patrika News
उमरिया

माता के दरबार में मुरादें लेकर पहुंच रहे भक्त

51 सौ कलश की हुई स्थापना

उमरियाSep 25, 2017 / 04:27 pm

Shahdol online

Wishes come true devotees arriving from the mothers court

Wishes come true devotees arriving from the mothers court

बिरसिंहपुर पाली. नगर के हृदय स्थल में बिराजी आदिशक्ति माता बिरासिनी के दरबार में शारदेय नवरात्र की रविवार को चतुर्थी मनाई गई। माता दुर्गा का चौथा अवतार अपनी मंद हंसी से ब्रह्माण्ड का निर्माण करने वाली माँ कुष्मांडा देवी दुर्गा का चौथा स्वरुप हैं।
मां कुष्मांडा की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है। मान्यतानुसार सिंह पर सवार माँ कुष्मांडा सूर्यलोक में वास करती हैं। माँ कुष्मांडा अष्टभुजाधारी हैं और अस्त्र शस्त्र के साथ माँ के एक हाथ में अमृत कलश भी है। रविवार को चतुर्थी को माता बिरासिनी के दरबार पूजा अर्चना, भजन कीर्तन, भंडारे के आयोजन के साथ श्रद्धालुओं ने विविध मानतानुसार धार्मिक कार्य किये गए। इस दौरान चौथी को भक्तों का तांता लगातार बढ़ गया है और भक्त माँ के दरबार पहुंचकर अपनी मनोकामना की मन्नते पूर्ण होने पर दर्शन करने पहुंचे थे।
आज होगी स्कंदमाता की पूजा
शारदीय नवरात्र की आज पंचमी मनाई जायेगी। इस दौरान माता दुर्गा अपने पांचवे रूप यानि स्कन्दमाता स्वरुप का दर्शन देंगी। माता बिरासिनी को आज विभिन्न धातुओ के बने श्रंगारो से सजाया जायेगा। मानता रखने वाले भक्तो द्वारा आज विविध धार्मिक कार्यक्रम बढ़ चढ़कर किये जाते है।
शारदीय नवरात्र पर्व के बैठकी से चतुर्थी तिथि तक लगभग 51 सौ मनोकामना जवारा, घी, तेल, आजीवन ज्योति कलश की स्थापना श्रद्धालुओं द्वारा कराई गई है। समिति के सदस्यों ने यह भी बताया कि ये आंकड़ो पंचमी के बाद और बढ़ जायेगे। माता बिरासिनी के दरबार में जिनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है वे भक्त अपने इच्छानुसार जवारा कलश स्थापित करते हैं। बताया गया कि यहां के जवारों का विशेष महत्व है।
पूर्व कलेक्टर एवं जीएम ने लगाई हाजिरी
जिले के पूर्व कलेक्टर वर्तमान सचिवालय भोपाल में पदस्थ आईएएस अधिकारी केएस कुमरे आज नवरात्र पर्व के दौरान माता बिरासिनी के दरबार पहुंचे जहां पूजा अर्चना कर माता बिरासिनी से आशीर्वाद लिया, साथ ही भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सरजू प्रसाद अग्रवाल के कार्यालय पहुंचकर सौजन्य भेंट के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान एसडीएम साधना सिंह, तहसीलदार आरबी देवांगन, भाजपा नेता मिथलेश , अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुदामा विश्वकर्मा मौजूद रहे। वहीं एसईसीएल जोहिला एरिया के महाप्रबन्धक ओपी कटारे रविवार को शारदेय नवरात्र की चतुर्थी तिथि को माता बिरासिनी की पूजा अर्चना करने माता बिरासिनी के दरबार पहुंचे जहां इन्होंने विधि विधान के साथ माता बिरासिनी की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष सरजू प्रसाद अग्रवाल व पाली कालरी के क्षेत्रीय प्रबंधक भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि जीएम ओपी कटारे इसके पूर्व पाली कालरी के प्रबन्धक रह चुके है।

Home / Umaria / माता के दरबार में मुरादें लेकर पहुंच रहे भक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो