scriptसराफा व्यापारी के यहां से महिलाओं ने पार कर दिया था जेवर | Women had crossed the jewelery from the bullion trader | Patrika News
उमरिया

सराफा व्यापारी के यहां से महिलाओं ने पार कर दिया था जेवर

पांच महिलाओं पर इनाम घोषित

उमरियाAug 03, 2021 / 11:41 pm

ayazuddin siddiqui

Women had crossed the jewelery from the bullion trader

Women had crossed the jewelery from the bullion trader

उमरिया. धीरज ज्वेलर्स उमरिया मे चोरी करने वाली 5 अज्ञात महिलाओ की पतासाजी करने या सूचना देने पर पुलिस अधीक्षक उमरिया विकास कुमार शाहवाल ने दो-दो हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
जानकारी फरियादी चन्द्रप्रकाश सोनी पिता धीरज सोनी 34 वर्ष निवासी खलेसर ने 23 जुलाइ को रिपोर्ट दर्ज कराई की उनकी धीरज ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। वह 21 जुलाई को सुबह अपनी दुकान खोला था 12 बजे के बाद अपने पिता को दुकान पर बैठाकर घर चला गया। कुछ देर बाद वह दुकान पहुंचा तो चार महिला और एक लड़की दुकान में बैठी थी। कुछ देर बाद वह दुकान से चली गई। इसके बाद शाम 7 बजे दुकान का समान मिलाया तो दुकान से लगभग 1लाख 80 हजार कीमती सामान गायब थे। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिसच ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुटी है।
अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने घोषणा की है कि घटना से संबंधित महिलाओ की सूचना देने के आधार पर अज्ञात महिलाओं की दस्तयाबी सम्भव हो सकेगी उसे प्रत्येक महिला की जानकारी देने पर 2000-2000 रूपये के पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया का अंन्तिम निर्णय होगा।

Home / Umaria / सराफा व्यापारी के यहां से महिलाओं ने पार कर दिया था जेवर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो