scriptब्लेटर के बैन पर फैसला सोमवार को | Blatter;s bain decide on Monday | Patrika News
Uncategorized

ब्लेटर के बैन पर फैसला सोमवार को

फीफा के पूर्व अध्यक्ष सैप ब्लेटर पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद लगे छह
वर्ष के प्रतिबंध पर अगले सप्ताह सोमवार को फैसला सुनाएगा।

Dec 02, 2016 / 03:55 pm

Saap Blatter

Saap Blatter

ज्यूरिख। सर्वोच्च खेल अदालत कैस अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के पूर्व अध्यक्ष सैप ब्लेटर पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद लगे छह वर्ष के प्रतिबंध पर अगले सप्ताह सोमवार को फैसला सुनाएगा। खेल पंचाट ने शुक्रवार को बताया कि ब्लेटर ने खुद पर आचार संहिता के उल्लंघन के कारण लगे प्रतिबंध के खिलाफ अगस्त में कैस की खेल अदालत में अपील की थी। इस मामले पर कैस सोमवार को अपना निर्णय सुनाएगा।

80 वर्षीय ब्लेटर फुटबॉल की वैश्विक संस्था के 17वर्षों तक प्रमुख रहे हैं लेकिन गत दिसंबर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उनपर फुटबॉल से जुड़ी सभी गतिविधियों पर फीफा ने छह वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया था। उनके अलावा यूरोपियन फुटबॉल के प्रमुख माइकल प्लातिनी पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। फीफा ने पहले आठ वर्ष के लिए बैन लगाया था जिसे बाद में घटाकर छह वर्ष कर दिया गया था।

Home / Uncategorized / ब्लेटर के बैन पर फैसला सोमवार को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो