Uncategorized

ग्रीस संकट : वित्त सचिव ने कहा, हम पर अभी असर नहीं

वित्त सचिव के मुताबिक ग्रीस संकट से निपटने की योजना बना रहे हैं। वैसे अभी सीधा असर नहीं होगा पर यूरोप के जरिए पूंजी प्रवाह व निकासी पर असर की आशंका है।

Jun 30, 2015 / 08:06 am

Rakesh Mishra

एथेंस। ग्रीस में आर्थिक संकट बढ़ गया है। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ग्रीस को आपात फंडिंग से मना कर दिया। इसके बाद प्रधानंत्री एलेक्सिस त्सिप्रास ने देश के सभी बैंकों को सप्ताह भर के लिए बंद कर दिया। इससे ग्रीस के यूरोजोन से बाहर निकलने की आशंका पैदा हो गई है। ग्रीस यूरोजोन से बाहर निकलता है तो भारत पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। वित्त सचिव राजीव महर्षि के मुताबिक ग्रीस संकट के असर से निपटने की योजना बना रहे हैं। वैसे हम पर अभी सीधा असर नहीं होगा पर यूरोप के जरिए पूंजी प्रवाह व निकासी पर असर की आशंका है।

यह आशंका
यूरोप में ब्याज दरें बढ़ सकती है। भारत में पूंजी निकासी पर दबाव बढ़ेगा। यूरो डांवाडोल हुआ तो भारत पर असर की आशंका।

भविष्य क्या
महर्षि बोले, कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि हालात कैसे होंगे। हम आरबीआई के संपर्क में हैं।

घबराए बाजार

भारत, हांगकांग, टोक्यो, ब्रिटेन के शेयर बाजारों में 2 फीसदी तक की गिरावट। सेंसेक्स 535 अंक गिर खुला, निफ्टी 8300 अंकों से नीचे खुला।

Home / Uncategorized / ग्रीस संकट : वित्त सचिव ने कहा, हम पर अभी असर नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.