scriptT20 WC: स्मिथ ने रियाज की गेंद पर लगाया अजीबोगरीब चौका | Steven Smith amazed by his extraordinary shot to Wahab Riyaz in world T20 | Patrika News
Uncategorized

T20 WC: स्मिथ ने रियाज की गेंद पर लगाया अजीबोगरीब चौका

स्मिथ ने यह शॉट आस्ट्रेलिया पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मारा। इस दौरान उन्होंने अपने तीनो स्टंप्स को छोड़ते हुए मिडविकेट की ओर शानदार चौका लगाया।

Mar 25, 2016 / 08:52 pm

कमल राजपूत

Steven Smith

Steven Smith

मोहाली। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को मोहाली में खेले गए मैच में स्टीवन स्मिथ ने पाक गेदबाज वहाब रियाज की गेंद पर बहुत ही अजीबोगरीब शॉट मारा। इस शॉट देखकर दर्शक दीघा में सभी दर्शक हैरान रह गए। स्मिथ ने यह शॉट आस्ट्रेलिया पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मारा। इस दौरान उन्होंने अपने तीनो स्टंप्स को छोड़ते हुए मिडविकेट की ओर शानदार चौका लगाया।

स्मिथ के इस शॉट को देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल स्मिथ, रियाज के गेंद फेंकने से पहले ही अपने सारे स्टंप्स छोड़कर शॉट मारने के लिए तैयार हो गए थे। इसके बाद सब कुछ उनके अंदाजे के मुताबिक ही हुआ और उन्होंने मिडविकेट पर एक शानदार चौका लगा दिया। स्मिथ को यह शॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर पर क्रिकेट फैंस द्वारा फनी कमेंटस पोस्ट किए जा रहे है।



आपको बता दें कि इस मैच में कप्तान स्मिथ ने इस मैच में स्मिथ ने 43 गेंदों में सात चौंको की मदद से 61 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा शेन वाटसन ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली। आस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 21 रन से हरा दिया। इस हार के साथ पाकिस्तान वर्ल्ड टी 20 से बाहर हो गया।

Home / Uncategorized / T20 WC: स्मिथ ने रियाज की गेंद पर लगाया अजीबोगरीब चौका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो