scriptWorld cup 2015: भारत के सामने गेल होते हैं फेल, देखें आंकड़ें | World cup 2015: Chris Gayle no big threat for Team India, reveals stats | Patrika News
Uncategorized

World cup 2015: भारत के सामने गेल होते हैं फेल, देखें आंकड़ें

क्रिस गेल को भारत के खिलाफ शतक लगाए नौ साल हो चुके हैं

Mar 05, 2015 / 03:51 pm

शक्ति सिंह

पर्थ। भारत का शुक्रवार को वेस्ट इंडीज से वर्ल्ड कप 2015 के ग्रुप बी के मैच में सामना होगा। तीन मैच में तीन जीत दर्जकर भारत अंकतालिका में सबसे ऊपर है, जबकि इंडीज टीम चार मैच मेें दो जीत और दो हार के साथ तीसरे पायदान पर हैं। इस मैच भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा क्रिस गेल को माना जा रहा है। लेकिन आंकड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है टीम इंडिया के लिए वे बड़ी चुनौती नहीं है। 

19 पारियां एक भी शतक नहीं
क्रिस गेल को भारत के खिलाफ शतक लगाए नौ साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ 19 पारियों में 23.68 की औसत से केवल 450 रन बनाए हैं। यहां तक कि सात बार तो वे दहाई का आंकड़ा भी पा नहीं कर पाए और चार बार शून्य पर आउट हो गए। जबकि 2006 से पहले उन्होंने 17 मैचों में भारत के खिलाफ 45.29 की औसत से 770 रन बनाए थे। इसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप मुकाबले गेल होंगे या फेल या फिर भारतीय गेंदबाजों की बजेगी बेल(घंटी)। 

सेम्युअल्स बन सकते हैं बड़ा खतरा
हालांकि वेस्ट इंडीज टीम में एक बल्लेबाज है जो भारत के लिए खतरा बन सकता है। इसका नाम है मार्लोन सेम्युअल्स। उन्होंने भारत के खिलाफ पिछली पांच पारियों में 333 रन बनाए हैं। पिछली तीन पारियों में से दो में वे सैंकड़ा भी ठोक चुके हैं। उन्होंने अपने कॅरियर में 33 फिफ्टी लगाई हैं और इनमें से 10 भारत के खिलाफ आई हैं। 

Home / Uncategorized / World cup 2015: भारत के सामने गेल होते हैं फेल, देखें आंकड़ें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो