scriptउन्नाव दुष्कर्म मामला- कब्र से शव खोजने में आया नया मोड़, बहाना पड़ रहा है प्रशासनिक अमले को पसीना | A new twist to finding the body from the grave, | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव दुष्कर्म मामला- कब्र से शव खोजने में आया नया मोड़, बहाना पड़ रहा है प्रशासनिक अमले को पसीना

कहा हमारे मजहब में नहीं है शव निकालना

उन्नावAug 25, 2018 / 05:15 pm

Narendra Awasthi

कहा हमारे मजहब में नहीं है शव निकालना

unnao rap case

उन्नाव. चर्चित उन्नाव दुष्कर्म मामले में आज का दिन एक बार फिर प्रशासन के लिए पसीना बहाने वाला रहा। उच्चाधिकारियों से मिले आदेश के बाद शव निकालने पहुंचे प्रशासनिक अमले के सामने उन्नाव दुष्कर्म मामले के प्रमुख गवाह के परिजन बाधा बन कर खड़े हो गए। प्रमुख मृतक गवाह के परिजनों का कहना है कि उनके मजहब में कफन दफन होने के बाद शव को निकाला नहीं जा सकता है। इसी बात को लेकर परिजन व अन्य लोग खड़े हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक अमला मृतक परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है कि उनके सामने कानूनी मजबूरी है। ऊपर से आए आदेश के अनुसार उन्हें शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कानूनी कार्रवाई करनी है। लगभग 6 घंटे से चल रहे अफरा-तफरी के माहौल में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अपने मकसद में कामयाबी नहीं मिल रही है।

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने पोस्टमार्टम की मांग की थी

उन्नाव दुष्कर्म मामले में दुष्कर्म पीड़िता के पिता के खिलाफ हुई मारपीट की घटना का चश्मदीद गवाह यूनुस पुत्र नन्हे निवासी माखी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी सबीना खातून इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने पति यूनुस की बीमारी का दस्तावेज भी प्रस्तुत किया। सबीना खातून के द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के आधार पर जिला प्रशासन यूनुस खान की मौत का कारण बीमारी मानकर चल रही है और इसी तरह की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को भी दी। जो चलते-चलते सीबीआई तक पहुंची।

मृतक परिजन कर रहे विरोध

परंतु दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मृतक यूनुस खान के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। उन्होंने यूनुस खान की मौत को साजिश करार दिया। उन्होंने मौत के पीछे भाजपा विधायक के हाथ-पांव ने बताया। मामले को सीबीआई ने भी संज्ञान में लिया और उन्होंने डीजीपी से पूछताछ की। उत्तर प्रदेश पुलिस मामला सत्ता पक्ष के विधायक से जुड़ा होने के कारण बहुत फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इस मामले में माखी थानाध्यक्ष व दरोगा सहित आधा दर्जन निलंबन की मार झेल रहे हैं और जेल के शिकंजे में है। ऐसे में पुलिस प्रशासन किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहता है। उन्होंने यूनुस खान के शव को पोस्टमार्टम कराने का निर्देश मिलने के बाद शव को को निकालने की कार्यवाही शुरू की। लेकिन प्रमुख गवाह के परिजन इसे मजहब विरोधी बता रहे हैं। परिवारीजन ऐसा करने से रोक रहे हैं। फिलहाल प्रशासन को कब्र से शव निकालने में सफलता नहीं मिली। मौके पर उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी सफीपुर सहित कई थानों के प्रभारी भी मौजूद हैं।

Home / Unnao / उन्नाव दुष्कर्म मामला- कब्र से शव खोजने में आया नया मोड़, बहाना पड़ रहा है प्रशासनिक अमले को पसीना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो