scriptउन्नाव की बहू शीला दीक्षित का निधन जनपद के लिए अपूरणीय क्षति | Annu Tandon condoles the demise of Sheela Dikshit | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव की बहू शीला दीक्षित का निधन जनपद के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री रहते हुए शीला दीक्षित ने कई बार जनपद का दौरा किया

उन्नावJul 20, 2019 / 08:10 pm

Narendra Awasthi

शीला दीक्षित

उन्नाव की बहू शीला दीक्षित के निधन जनपद के लिए अपूरणीय क्षति

उन्नाव. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने शीला दीक्षित के निधन को पार्टी का ही नहीं पूरे जनपद एक अपूरणीय क्षति बताया है। अपने शोक संदेश में पूर्व सांसद ने परिवारी जनों को दुख सहन करने की कामना की है गौरतलब है शीला दीक्षित की ससुराल जनपद के बांगरमऊ में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए शीला दीक्षित ने कई बार उन्नाव का दौरा किया था।

परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे – अन्नू टंडन

अचानक आज जैसे ही हमारे जनपद की बहू पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की चिरनिद्रा में लीन होने की सूचना आयी, मैं बिल्कुल स्तब्ध रह गयी। शीला दीक्षित जी की मृत्यु पर शोक संवदेना व्यक्त करते हुये कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने कहा कि शीला दीक्षित की मृत्यु से कांग्रेस पार्टी को ही नहीं वरन् पूरा जनपद एक अपूर्णनीय क्षति महसूस कर रहा है। क्योंकि हमारे उन्नाव की इस बहू ने उन्नाव से लेकर दिल्ली तक पूरे देश में अपने मुख्यमंत्रित्व काल में दिल्ली के लिये किये गये कार्यों से एक नाम रोशन किया है। उनकी मृत्यु से हम सब कांगेस जन दुःखी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ती प्रदान के साथ उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Home / Unnao / उन्नाव की बहू शीला दीक्षित का निधन जनपद के लिए अपूरणीय क्षति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो