scriptअंधविश्वास आधुनिक प्रगतिशील समाज का कलंक- डॉ सत्येंद्र सिंह | Awareness program in Unnao UP hindi news | Patrika News
उन्नाव

अंधविश्वास आधुनिक प्रगतिशील समाज का कलंक- डॉ सत्येंद्र सिंह

प्रायोजित चमत्कारों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए किया गया कार्यक्रम का आयोजन…

उन्नावDec 07, 2017 / 02:41 pm

नितिन श्रीवास्तव

Awareness program in Unnao UP hindi news

अंधविश्वास आधुनिक प्रगतिशील समाज का कलंक- डॉ सत्येंद्र सिंह

उन्नाव. अंधविश्वास आधुनिक प्रगतिशील समाज में कलंक हैं जो विभिन्न वर्गों समुदायों में रूढ़िवादिता को प्रत्रय देकर समाज को अमानवीय क्रियाकलापों की ओर धकेल रहा है। जिससे राष्ट्रहित में तत्काल प्रभाव से छुटकारा आज के समाज की सामाजिक आवश्यकता है। कालूखेड़ा स्थित पी एल के पी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रायोजित चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या प्रदर्शनी विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक डॉ सत्येंद्र सिंह राठौर ने उक्त विचार व्यक्त किए। जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ( विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ० प्र० शासन ) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरुक करने के लिए प्रायोजित चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या प्रदर्शनी विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम मैं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। डॉ सत्येंद्र सिंह ने इस मौके पर ग्रामीणों को प्रायोजित चमत्कारों से सावधान करते हुए जागरुक रहने की जानकारी दी। इस मौके पर विज्ञान संचारक एस. के. सिंह द्वारा विभिन्न चमत्कारों का प्रदर्शन कर उनकी व्याख्या की गई।
वक्ताओं ने चमत्कारों के प्रायोजित आयोजन के प्रति लोगों को किया सजग

इस मौके पर विज्ञान वक्ताओं व विद्यार्थियों द्वारा प्रायोजित चमत्कारों से जागरुक रहने पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामादेवी व अन्य विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रथम विजयी को नगद रू० एक हजार (1000₹) द्वितीय, तृतीय स्थान तथा अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न पठन- पाठन समाग्री द्वारा पुरस्कृत किया गया । उपस्थिति सभी जनसमूहों ने जीवन में अंधविश्वस, तथाकथित चमत्कारों, ढोंगियों, तात्रिको, बाबाओं के छदम जाल से स्वयं व पूरे समाज को सचेत करने का संकल्प लिया तथा समाज में छुआछूत, पशुबलि, भ्रूण हत्या, भय, आमानवीय क्रियाकलापों से दूर रहने के लिए प्रतिबद्धता के लिए वचन लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक एल० के० पी० इन्टर कालेज व आर० डी० जे० एस० इंटर कॉलेज के प्राचार्य द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। साथ ही साथ जिला समन्वयक डॉ सत्येंद्र सिंह राठौर ने विभिन्न चमत्कारो के पीछे वैज्ञानिक रहस्यों की व्याख्या द्वारा जनसमूहों को जागरूक किया। कालक्रम में विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों के साथ छात्र छात्राएं भी मौजूद थी।

Home / Unnao / अंधविश्वास आधुनिक प्रगतिशील समाज का कलंक- डॉ सत्येंद्र सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो