scriptअपनी दुकान चलाने के लिए हिंदू देवी देवताओं की फोटो का इस्तेमाल गलत- साक्षी महाराज | BJP MP Sakshi Maharaj statement over hindu religion Unnao UP News in Hindi | Patrika News
उन्नाव

अपनी दुकान चलाने के लिए हिंदू देवी देवताओं की फोटो का इस्तेमाल गलत- साक्षी महाराज

सांसद साक्षी महाराज ने ये बातें औरास में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्नावSep 07, 2017 / 01:36 pm

नितिन श्रीवास्तव

BJP MP Sakshi Maharaj statement over hindu religion Unnao UP News in Hindi

अपनी दुकान चलाने के लिए हिंदू देवी देवताओं की फोटो का इस्तेमाल गलत- साक्षी महाराज

उन्नाव. लोग अपनी दुकान को चलाने के लिए तरह-तरह की बातें करते हैं। हम इन बातों का विरोध करते हैं। जो अपने व्यापार को चलाने के लिए हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति व फोटो का गलत प्रयोग करते हैं। चाहे हबीब हों या चाहे अन्य कोई भी हो। हम इस बात की निंदा करते हैं। क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने ये बातें औरास में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
संप्रदाय को भड़काने वाला काम

साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं को अपने व्यापार से अलग रखना चाहिए। यह संप्रदाय को भड़काने वाला काम है। क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी हबीब द्वारा हिंदू देव श्री गणेश भगवान की फोटो को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में प्रयोग करने के प्रश्न पर साक्षी महाराज जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इंसानियत के लिए यह बातें अभिशाप जैसी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि के दाता हैं। इस प्रकार की हरकत हिंदू की भावनाओं को भड़काने वाली है। हिंदू संस्कृति को बदनाम करने वाली हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि इस प्रकार की हरकत बर्दाश्त करने वाली नहीं है।

तीन तलाक खत्म करके सरकार ने अच्छा काम किया

साक्षी महाराज ने कहा कि तीन तलाक खत्म करके हमारी सरकार ने एक अच्छा काम किया है। जिसे अब मुस्लिम भाई सराह रहे हैं। सांसद ने कहा कि सिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने अयोध्या में मन्दिर बनाने का समर्थन किया है। प्रधानमंत्रनरेंद्र मोदी जब भी किसी योजना पर कार्य करते हैं तो वह सवा सौ करोड़ जनता को सामने रखकर करते हैं। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40% मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।
बीजेपी नेताओं से की मुलाकात

सांसद ने कहा कि जनता के स्नेह से मैं पांच बार से लगातार सांसद हूं। इस मौके सांसद साक्षी महाराज में रसूलाबाद नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने मां मंगला देवी माता के दर्शन किए। क्षेत्रीय एडवोकेट राकेश बाजपेई ने सांसद साक्षी महाराज से नगर में कन्याओं के लिए एक इंटर कॉलेज की मांग की। इसके साथ ही राष्ट्रीय कृत बैंक और एक अस्पताल की भी आवश्यकता पर बल दिया। साक्षी महाराज ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मां मानशिला देवी मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र बाजपेयी, राकेश बाजपेयी, छेदी लाल विश्वकर्मा, अरविन्द लोधी, संचालन राम कुमार शर्मा, संजय मौर्या, दीपक तिवारी, सोनू शुक्ला, अरविन्द लोधी, जितेंद्र लोधी, अभिषेक यादव, कुलदीप यादव, अनुराग वाजपेयी आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो