scriptलोकसभा चुनाव 2019 – भाजपा ने इस कार्यक्रम से देश की आधी आबादी में बनाई पकड़ | BJP organizes this program in half the population of the country | Patrika News
उन्नाव

लोकसभा चुनाव 2019 – भाजपा ने इस कार्यक्रम से देश की आधी आबादी में बनाई पकड़

प्रशासनिक मदद से हो रहे कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा बना रही लाभार्थियों के बीच अपनी पकड़ मजबूत, 2 लाख 80 हजार से अधिक महिला लाभार्थियों के बीच पहुंचकर किया केंद्रीय योजनाओं का प्रचार प्रसार
 

उन्नावDec 18, 2018 / 08:50 pm

Narendra Awasthi

प्रशासनिक मदद से हो रहे कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा बना रही लाभार्थियों के बीच अपनी पकड़ मजबूत, 2 लाख 80 हजार से अधिक महिला लाभार्थियों के बीच पहुंचकर किया केंद्रीय योजनाओं का प्रचार प्रसार

लोकसभा चुनाव 2019 – भाजपा ने इस कार्यक्रम से देश की आधी आबादी में बनाई पकड़

उन्नाव. नारियों को सशक्त एवं स्वावलंबी बनने का उद्देश्य देते हुए नारी का सम्मान में सबसे ऊंचा स्थान होने की बात कही गई। आज की नारी अबला नहीं है, नारी किसी पुरुष से कम नहीं है। हमारा देश एक नारी प्रधान देश है। मैं सभी नारियों से चाहती हूं कि वे सभी स्वावलंबी बने और अपने पैरों पर खड़ी हों, शिक्षित रहें। नारी शिक्षित रहेंगी तो उनका परिवार भी शिक्षित रहेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर स्थानीय ने उक्त विचार व्यक्त किया। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के समापन एवं नारी स्वावलंबन सम्मेलन को निराला प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि के रूप में संगीता सिंह सेंगर बोल रही थी।उन्होने कहा कि नारियों को चाहिए कि वह पुरुष के कदमों से कदम मिलाकर चलें। इस मौके सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौजूद थे।

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के समापन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में महिला सिपाहियों द्वारा सुरक्षा एवं आत्म रक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जनपद के विभागीय अधिकारी गण, महिला आरक्षी, महिला प्रधान, महिला शिक्षिका, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यक़त्री, आशा बहु, स्वयं सहायता समूह एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी मौजूद रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी की प्रतिनिधि ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान संबंधी जानकारी दी गई एवं अन्य विभागाध्यक्षों ने अपने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

कार्यक्रम में जनपद के कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं नारी सशक्तिकरण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही रेनू यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान विगत 21 नवम्बर से प्रारम्भ किया गया था, जिसमें जनपद की 2290 महिला सशक्तिकरण दूतों द्वारा जनपद की महिला लाभार्थियों के लक्षण 252240 के सापेक्ष 15 दिसंबर तक 280274 महिलाओं से जनसंपर्क करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। 16 एवं 17 दिसम्बर को जनपद के समस्त विकास खण्डों में 265 नारी शक्ति शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 69241 महिलाएं उपस्थित हुईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो