scriptदुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला – पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को खदेड़ा | Case of burning rape victim alive - police chased Congress activists and officials | Patrika News
उन्नाव

दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला – पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को खदेड़ा

दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला – पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं वह पदाधिकारियों को खदेड़ा

उन्नावDec 07, 2019 / 04:56 pm

Narendra Awasthi

दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला - पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को खदेड़ा

दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला – पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को खदेड़ा

उन्नाव. प्रदेश शासन में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और साक्षी क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज का कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विरोध किया गया। साक्षी महाराज वापस जाओ, स्वामी प्रसाद मौर्य वापस जाओ बीच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। अचानक विरोध प्रदर्शन पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लगभग 15 मिनट से ज्यादा विरोध प्रदर्शन चलता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस में ताकत का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेसियों को खदेड़ा। विरोध करने वालों में जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

 

साक्षी महाराज, स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ पहुंचे पीड़ित परिजनों से बात करने के लिए

जिसके बाद साक्षी महाराज स्वामी प्रसाद मौर्या पुलिस गहरे में दुष्कर्म परिजनों से मिलने के लिए गए। इस बीच घटनाक्रम को देखते हुए आसपास के जिलों से भी पुलिस को बुला लिया गया। जिसमें लखनऊ की भी पुलिस शामिल है। गौरतलब है दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में उस समय अचानक गर्माहट आ गई। जब जब सफदरगंज अस्पताल मेंं उसकी देर रात मौत हो गई समाचाार लिखे जाने तक शव का इंतजार हो रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अहमद हसन, पूर्व राज्य मंत्री सुधीर रावत मनीषा दीपक भी अपने लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारी जनों से बातचीत की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो